उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

सभी मिलकर नेताजी को प्रधानमंत्री बनाएं : अखिलेश

lesआजमगढ़ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में आयोजित समाजवादी पार्टी (सपा) की एक रैली को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस लोकसभा चुनाव में सभी मिलकर मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाएं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में आयोजित सपा की पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘बीते विधानसभा चुनाव में आपने मेहनत करके सपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाने का काम किया। बहुमत आने पर नेताजी (मुलायम) ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया।’ अखिलेश ने कहा, ‘अब मौका है कि हम सब मिलकर नेताजी को प्रधानमंत्री बनाएं। राजनीति में ऐसा समय बार-बार नहीं मिलता। इसलिए समाजवादियों जागो क्योंकि आप लोगों को इस लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभानी है।’’ अखिलेश ने कहा  ‘‘भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस की नीतियों ने देश को तबाह कर दिया है। अगर देश को कोई बदल सकता है तो वह समाजवादी नीतियां हैं। ये तभी संभव होगा जब सपा ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर इस बार दिल्ली की सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे।’’ बिना भाजपा का नाम लिए अखिलेश ने कहा  ‘‘हम लोग विकास का रास्ता अपनाकर चुनाव में जाएंगे लेकिन कुछ समय पहले तक विकास की बातें करने वाले राजनीतिक दल अब सांप्रदायिकता का रास्ता आपना रहे हैं।’’उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा  ‘‘हमारी जिम्मेदारी इन ताकतों को रोकने की है। आने वाली लड़ाई बहुत चुनौतीपूर्ण है। इसलिए ईमानदारी और मेहनत के साथ सपा कार्यकर्ता अपनी सरकार के कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जाए और सपा को मजबूत बनाएं।’’उन्होंने रैली को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि बहुत समय बाद सपा की ऐसी भव्य रैली हुई है। भीड़ का आलम यह कि मैदान छोटा पड़ गया।

Related Articles

Back to top button