मनोरंजन

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा दिखाती है ‘ब्लैक बोर्ड वर्सेस व्हाइट बोर्ड’

मुंबई : सरकारी स्कूलों की दुर्दशा झाखंड में बन रही फिल्म ‘ब्लैक बोर्ड वर्सेस व्हाइट बोर्ड’ में दिखेगी। पूरी फिल्म सरकारी प्राथमिक स्कूलों की वर्तमान स्थिति पर आधारित है। फिल्म की कहानी स्कूलों की दुर्दशा के लिए किसी पर दोषारोपण नहीं करती, बल्कि यह संदेश देती है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो हालात बदले जा सकते हैं। यह जानकारी फिल्म निर्माता नूपुर श्रीवास्तव, गिरीश तिवारी और आशुतोष सिंह रतन ने मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान दी। इस फिल्म के निर्देशक तरुण बिस्ट हैं। फिल्म का निर्माण किया है माइलस्टोन क्रिएशन्स और रतन श्री एंटरटेनमेंट ने।

मुख्य कलाकारों में रघुवीर यादव, अशोक सामर्थ, पंकज झा, धर्मेंद्र सिंह, अलीस्मिता गोस्वामी, मनु कृष्णा, मधु रॉय यादि शामिल हैं। छायांकन धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया कर रहे हैं। कला निर्देशक मार्तंड मिश्रा हैं। संगीत जयंत आर्यन का है। ब्राईट के योगेश लखानी ने फिल्म के ट्रेलर की काफ़ी तारीफ़ की। एकता जैन ने इवेंट में एंकरिंग की। ट्रिनिटी फिल्म्स के निलय पाण्डे इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

Related Articles

Back to top button