उत्तर प्रदेश

सर्जिकल स्ट्राइक: तनाव के बीच पाकिस्तान लौटीं बेटियां, क्या बोलीं जाते-जाते?

pakistani-girls-delegation-in-chandigarh-for-peace-fest_1475564153सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बार्डर पर चल रहे तनाव के बीच भारत पहुंचीं पाकिस्तानी बेटियां हिफाजत से मुल्क लौट गईं। जाते समय काफी कुछ बोल गईं।

भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेजबानी में उसका जवाब नहीं। छह दिन पहले पाकिस्तान से चंडीगढ़ पहुंचीं बेटियां सोमवार को खूबसूरत यादें लेकर यहां से विदा हुईं और जाते समय उन्होंने कहा- यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, हमें खूब प्यार मिला इसके लिए तहेदिल से शुक्रिया, बाय इंडिया, हम फिर आएंगे।

छह दिन से चल रहे ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट में 33 देशों के करीब 200 युवाओं ने इसमें भाग लिया। इसी के तहत पाकिस्तान से 20 युवा (19 लड़कियां, एक लड़का) यहां पहुंचे थे। फेस्ट के बाद हिफाजत के साथ पाकिस्तानी बेटियों को उनके देश विदा किया गया। इस दौरान जब उन्होंने तिरंगा लहराया तो माहौल काफी भावुक हो गया।

सुषमा ने बढ़ाया हौसला: हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बाकायदा फोन कर कन्वेंशन सेंटर में ठहरीं इन बेटियों की कुशलक्षेम पूछी थी। उन्होंने पाक बेटियों से कहा था कि वे अच्छी यादें लेकर यहां से जाएं। पाक डेलिगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहीं आलिया का कहना था कि उन्हें खुशी है कि भारत में उनका इतना ख्याल रखा जा रहा है।

‘खूबसूरत हैं क्योंकि इंडिया से प्यार करते हैं’:पाकिस्तानी बेटियां चंडीगढ़ के गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में भी पहुंची थीं। यहां विद्यार्थियों के साथ गेट-टुगेदर में उनसे एक छात्र ने सवाल किया कि उनकी खूबसूरती का राज क्या है। इस पर एक पाकिस्तानी छात्रा ने खूबसूरती से जवाब दिया, ‘क्योंकि हम इंडिया से प्यार करते हैं।’

 

Related Articles

Back to top button