अजब-गजबमनोरंजन

सलमान को उनके बाप कमरे में बंद किया

img_20161005044302MUMBAI: अभिनेता SALMAN KHAN पर SHIV SENA का हमला जारी है। इस बार SHIV SENA ने सलीम खान को भी घसीट लिया है।

शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में बोलने के लिए सलमान खान और ओमपुरी पर जमकर निशाना साधा है।
सलमान बोलते हैं, सलीम सफाई देते हैं
राउत ने कहा कि सलमान को बयान के बाद उनके बाप ने कमरे में बंद कर दिया है। सलमान खान बोलते रहते हैं और सलीम खान सफाई देते हैं। 
सलमान का हो कोर्ट मार्शल
पार्टी के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में लखनऊ आए संजय राउत ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान की बात करते हैं उनका कोर्ट मार्शल होना चाहिए। उसकी वकालत करने वाले देशद्रोही हैं। 
मनोबल तोड़ रहे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल जैसे नेता सेना का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। राउत ने ओमपुरी के बयान पर कहा कि ये पियक्कड़ लोग हैं, नशे में कुछ भी बोलते रहते हैं।
200 सीटों पर लडेंगे चुनाव
राउत ने कहा कि यूपी में शिवसेना 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव अभियान की शुरुआत पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे जल्द ही बनारस से करेंगे। राउत ने सफाई दी कि शिवसेना ने कभी भी यूपी-बिहार के लोगों का तिरस्कार नहीं किया है। हमने विचाधारा पर कभी समझौते नहीं किए हैं। पार्टी विस्तार के लिए दूसरे राज्यों पर भी केंद्रित कर रही है। आरक्षण के सवाल पर शिवसेना प्रवक्ता बोले कि आर्थिक आधार पर हर जाति के गरीब लोगों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। संगठन के गुटबाजी के सवाल पर कहा कि कुछ लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है। उन्होंने खुद को राज्य प्रमुख घोषित कर रखा है। ये फर्जी लोग हैं।
 

Related Articles

Back to top button