मनोरंजन

सलमान चाहते हैं संतोषी की फिल्म स्क्रिप्ट में बदलाव

salmankhan-14_14_07_2016एजेंसी/ खबर है कि सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करना चाहते हैं। यह फिल्म राजकुमार संतोषी के साथ होगी। जी हां। यह वो फिल्ममेकर हैं जिन्होंने साल 1994 में फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ बनाई थी। हालांकि सलमान को यह कहानी खूब पसंद आई है। मगर दर्शकों की चाहत को ध्यान में रखते हुए वो कुछ बदलाव चाहते हैं।

खबरी ने कहा ‘फाइनल स्क्रिप्ट तो अभी तय होना है। एक्टर और फिल्ममेकर के बीच इस बात को लेकर चर्चा जारी है। यह एक प्रेम कहानी है। सलमान इस बात से उत्साहित हैं। हालांकि सलमान ने ही संतोषी को कुछ बदलाव करने के लिए कहा है। एक बार बदलाव हो जाए इसके बाद टीम इस पर प्री-प्रोडक्शन काम शुरू कर देगी।’

प्रोजेक्ट एक्शन-कॉमेडी बेस्ड होगा। हालांकि कहा जा रहा है कि यह साल 2014 में आई कोरियाई फिल्म ‘ओडे टू मॉय फादर’ की रीमेक है।

इस बार में जब संतोषी से बात की गई तो ना उन्होंने इस बात से इन्कार किया और ना ही हामी भरी। संतोषी ने कहा ‘सलमान को फिल्म से कुछ उम्मीदें हैं। हमने पहले भी कुछ अच्छी फिल्में साथ की है। एक बार फिर हम साथ काम करने जा रहे हैं। मैं दर्शकों की पसंद समझता हूं।’

फिल्म किसी का रीमेक होगी के जवाब में संतोषी ने कहा ‘मैं रीमेक नहीं बनाता हूं। मैंने कभी ऐसा नहीं किया। आगे भी ऐसा नहीं करूंगा। यह मूल कहानी हूं। एक्टर के तौर पर सलमान को इसमें भी एक चुनौती मिलेगी। एक महीने के अंदर ही हम इस पर बात करके फाइनल स्क्रिप्ट तैयार कर लेंगे। इसके बाद कास्टिंग शुरू होगी। सलमान और अतुल अग्निहोत्री इसे प्रोड्यूस करेंगे।’

सलमान पहले कबीर खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग खत्म करेंगे। इसके बाद संतोषी की फिल्म शुरू होगी। ‘अंदाज अपना अपना’ के बाद सलमान खान ने संतोषी की फिल्में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ (2009)और ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ (2013) में कैमियो किया था।

चर्चाएं जोरों पर है कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जाएगा। कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा पहले ही परदे पर सलमान के साथ रोमांस कर चुकी हैं। हालांकि मेकर्स ने इस बारे में किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की है। फिल्म भी अगले साल दीपावली या क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

खान परिवार की पार्टी

खबर है कि सलमान खान और उनके परिवार के लोग बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री के घर पर पार्टी करते हुए नजर आए। यह पार्टी ‘सुल्तान’ की सफलता पर दी गई थी। फिल्म ने पहले सप्ताह में 219 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

खबरी ने बताया ‘सलमान पहली बार यूलिया के साथ फोटो खिंचवाते हुए बेहद सहज नजर आए। हालांकि दोनों ही लोग पार्टी में एक घंटा देरी से पहुंचे थे मगर दोनों आए भी साथ और गए भी साथ। सोहेल खान भी अपनी पत्नी सीमा के साथ नजर आए। साथ में सलीम खान, सलमा, हेलन, अरबाज और अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर वरुण धवन भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button