अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

सुहागरात पर पत्नी को किया अश्लील, फोटो खींच कर ब्लैकमेल

नई दिल्ली : सुहागरात पर एक पति की अजीबोगरीब करतूत का मामला सामने आया है| यह मामला मेरठ का है, जहां एक पति ने ब्लैकमेल करने के लिए अपनी पत्नी की ही अश्लील फोटो खींच ली| महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है| रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की 2 महीने पहले शादी हुई थी|

वहीं बताया जा रहा है, पति और ससुरालवाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे| ऐसे में पति ने अपनी पत्नी की अश्लील फोटो खींच ली हैं| वहीं पति ने मोबाइल को खिड़की में छिपाकर पत्नी की अश्लील फोटो खींच ली| इसके बाद उसे घर से बाहर निकालने का प्लान बनाया| पत्नी ने बताया की पति ने सुहागरात की अगली सुबह और अधिक दहेज लेकर आने को कहा था | पति ने यह भी धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो वह अश्लील फोटो जारी कर देगा| लड़की ने अपने पिता को बात बताई, तो वह भी हैरानी में पड़ गए| फिलहाल महिला इस समय मायके में रह रही है| वहीं महिला ने डेढ़ महीने तक ससुरालवालों का इंतजार भी किया| लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो वह परिवार परामर्श केंद्र गई| इसके बाद पति ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर दी| पोस्ट की गयी फोटो में गालियां भी लिखी गयी है| वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने इसके बाद एसपी क्राइम से शिकायत की| उन्होंने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है|

Related Articles

Back to top button