राष्ट्रीय

सेना प्रमुख श्रीलंका की चार दिन की यात्रा पर रवाना

96010-87499-dalbir-s (1)नयी दिल्ली:  सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग रविवार को चार दिवसीय श्रीलंका यात्रा के लिए रवाना हो गये और इस बीच वह द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और सहयोग के नये अवसरों के बारे में विचार विमर्श करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ रहे रक्षा सहयोग के मद्देनजर विशेष महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल के वषरें में भारत श्रीलंका संबंधों में विभिन्न क्षेत्रों में उच्च स्तरीय दौरे हुए हैं। एक सरकारी बयान के अनुसार हिन्द महासागर क्षेत्र के देशों में श्रीलंका सर्वाधिक महत्वपूर्ण भागीदार है और हमारा सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी है।

दोनों देशों के बीच सैन्य एवं सुरक्षा सहयोग द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी का एक महत्वपूर्ण अंग है। सुहाग सुरक्षा बलों तथा श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे ताकि सैन्य सहयोग बढ़ाया जा सके। सेना प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान और सैन्य इकाइयों के मुख्यालय भी जाएंगे। बयान में कहा गया है कि इस दौरे से भारत एवं श्रीलंका के बीच क्षेत्रीय सयोग सहित आपसी हितों के अन्य क्षेत्रों में सहयोग एवं दीर्घकालिक संबंधों में इजाफा हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button