अजब-गजब

सैफ के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका

Priyanka Chopraमुंबई  : बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड की जानीमानी निर्देशक रीमा कागती ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर चालू’ के लिये पहले सैफ अली खान और कंगना रनौत को लेने का प्रयास किया था लेकिन बात नहीं बन सकी। चर्चा है कि कंगना की जगह प्रियंका चोपड़ा ने ले ली है। कंगना पाकिस्तानी हीरो फवाद खान के साथ फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि ‘मिस्टर चालू’ का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी कर रहे हैं जिनके साथ प्रियंका के बेहतरीन संबंध है। प्रियंका उनके लिए ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ कर चुकी हैं। प्रियंका इस समय फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अभिनय को देख फरहान और रितेश ने प्रियंका को लेने का मन बनाया और प्रियंका मान गयी।

Related Articles

Back to top button