मनोरंजन

सोनम कपूर ने किया खुलासा : फिल्म ‘नीरजा’ की शूटिंग के दौरान थीं तनाव में

sonam_640x480_61442663807मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘नीरजा’ में अभिनय करने के दौरान तनाव में थी। यह फिल्म लोगों की जान बचाते समय अपनी जान गंवाने वाली एक विमान परिचालिका के जीवन पर आधारित है। राम माधवानी वरिष्ठ विमान परिचालिका नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं, जिन्होंने कराची में 1986 में पैन एम विमान के अपहरण के दौरान 360 लोगों की जान बचाई थी।

नीरजा सबसे कम उम्र की और पहली महिला बनीं जिन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। सोनम ने को बताया कि यह भावनात्मक रूप से बहुत थका देने वाली फिल्म थी। यह महत्वपूर्ण है कि इस कहानी को बताया जाए। यह इस लड़की की कहानी है, जो सबसे कम उम्र की लड़की है जिसे अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

वह एक आम लड़की थी। उसने थोड़ी बहुत मॉडलिंग की। उसमें दुनिया को बचाने का साहस था। ‘खूबसूरत’ की अभिनेत्री ने कहा कि पूरे शूटिंग के दौरान वह यह सोचकर तनाव में थीं कि क्या वह इस भूमिका के साथ न्याय कर पा रही हैं या नहीं। 30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनमें और नीरजा में काफी समानताएं हैं।

 

Related Articles

Back to top button