मनोरंजन
सोनम कपूर ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- ‘आनंद मेरे पति नहीं क्योंकि…’
![सोनम कपूर](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/06/sonam_kapoor_650_060915090904.jpg)
सोनम कपूर इन दिनों अपना हनीमून पीरियड लंदन में एन्जॉय कर रही हैं। पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें वो आनंद आहूजा के साथ नजर आई थीं लेकिन इसी बीच सोनम ने ऐसा कुछ कहा जो अगर आनंद आहूजा सुन लें तो वो भी एक बार सोचने पर मजबूर हो जाएं।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/06/sonam_kapoor_650_060915090904.jpg)
सोनम शादी के बाद भी आनंद को अपना पति कम ब्वॉयफ्रेंड मानती है। उनका कहना है, ‘हमारे रिश्ते में दोस्ती पहले है, यही वजह है कि शादी के बाद भी मैं आनंद को ब्वॉयफ्रेंड मानती हूं।’
सोनम ने अपने बिजी शेड्यूल के बारे में बताया कि ‘मैं और आनंद एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। हमारे बीच समझदारी है, जब आप इन चीजों को समझते हैं तो रिश्ता खूबसूरत हो जाता है।’
पिछले दिनों सोनम कपूर, करीना कपूर और अर्जुन कपूर की एक तस्वीर सामने आई थीं। बता दें कि करीना और सैफ भी इन दिनों लंदन में ही हैं। वहीं अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।