स्वामी विवेकानंद की कही ये 10 बातें आपकी हर समस्या दूर कर देगी

स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के रोल मॉडल हैं। अमेरिका में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वामी विवेकानंद की सालों पहले कही गईं बातें आज भी इतनी प्रासंगिक और प्रभावशाली हैं कि अगर उन पर दो मिनट भी विचार करें, तो जिंदगी की कई समस्याओं का हल चुटकियों में मिल जाएगा।

2. दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।
3. एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
4. किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
6. एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो. उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
7. खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
9. जो आग हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।
10. मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।