राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

हम जादूगरी का खेल नहीं खेलते : नरेंद्र मोदी

narendraपटना/आरा। लोकसभा चुनाव में गुजरात के वडोदरा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां कहा  ‘हम जादूगरी का खेल नहीं खेलते बल्कि 1० वर्ष तक केंद्र की सरकार ने ‘काला जादू’ कर कई चीजें गायब कर दी हैं।’ बिहार के जहानाबाद  आरा और पटना के विक्रम में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा पर जादूगरी खेलने की बात करती हैं  मबर वे न जादूगर हैं और न कोई जादूगरी का खेल खेलते हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दा जादूगरी का नहीं  काला जादू का है। उन्होंने कहा कि पिछले 1० वर्षों में केंद्र सरकार ने काला जादू से कोयला और नौजवानों का रोजगार गायब कर दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को जहां लक्ष्मी की जरूरत है  वहीं गुजरात को सरस्वती की जरूरत है। ऐसे में अगर दोनों मिल जाएं तो दोनों का कल्याण हो जाए। उन्होंने बिहार से लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा  ‘‘मुझे केवल 6० महीने दीजिए  मैं 6० वर्षों का पाप धो दूंगा।’’ उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में कांग्रेस की स्थिति बहुत बुरी हो गई है और कई राज्यों में तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। 

Related Articles

Back to top button