राज्यराष्ट्रीय

हेमा मालिनी के साथ हादसे के बाद पूरी रात नहीं सो पाए धर्मेंद्र

dharmendra299मुंबई: एएक्ट्रैस हेमा मालिनी का गुरुवार शाम जयपुर-दौसा के पास कार से एक्सीडेंट हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत और कुछ लोग घायल भी हुए। खुद हेमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के समय धर्मेंद्र मुंबई में अपने जुहू के बंगले में ही थे और उन्होंने तुरंत टीवी ऑन किया। सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र पूरी रात डिस्टर्ब रहे और सोए भी नहीं। शुक्रवार सुबह सबको खबर मिली कि हेमा को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी दाहिनी आंख के ऊपर एक घाव हुआ है, नाक में फ्रैक्चर है और पैरा-नेजल पॉइंट्स पर चोट आई हैं। गुरुवार को ही आधी रात करीब 2 बजे तक उनका ऑपरेशन चला और उसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। धर्मेंद्र इसी बीच हेमा और बेटी एषा का मुंबई में इंतजार कर रहे थे। हेमा के बड़े भाई, ईशा और ईशा के पति भारत तख्तानी एक्सीडेंट की खबर सुनते ही मुंबई से जयपुर के लिए रवाना हो गए थे। हेमा के दुसरे दामाद वैभव वोहरा दिल्ली से जयपुर के लिए निकले थे।

Related Articles

Back to top button