उत्तर प्रदेशलखनऊ

हैण्डराइटिंग प्रतियोगिता में मिला प्रथम व द्वितीय पुरस्कार

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्राओं प्रतीक्षा पाण्डेय एवं दिव्यांका चौरसिया ने अन्तर-विद्यालयी हैण्डराइटिंग प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम व द्वितीय पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता क्लासमेट कम्पनी द्वारा आयोजित की गई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्राओं ने सुन्दर लिखावट, स्पष्टता एवं उत्कृष्टता का प्रमाण अपनी लेखन प्रतिभा द्वारा दिया। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इन प्रतिभाशाली छात्राओं की सुन्दर लिखावट की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ट्राफी, मैडल, प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। इसके लिए छात्रों को विद्यालय में अलग से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

 

Related Articles

Back to top button