स्पोर्ट्स
हॉकी स्टिक के कौशल से बंदूक की धमक कमजोर करने में जुटी लड़कियां

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके लड़कियां हॉकी स्टिक के कौशल से बंदूक की धमक कमजोर करने में जुटी हैं।आइटीबीपी ने छत्तीसगढ़ के कोडागांव जिले के धुर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ इलाके में दो साल की कड़ी मेहनत के बाद लड़कियों की हॉकी टीम तैयार करने में कामयाबी हासिल की है। सुरक्षाबल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह एक सपने के साकार होने जैसा है।