मनोरंजन

फ़िल्म केसरी का ट्रेलर रिलीज, 120 साल पुरानी सारागढ़ी की लड़ाई पर बनी है फ़िल्म

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्‍म केसरी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर काफी शानदार है जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मुंबई : फ़िल्म पैडमैन की सक्‍सेस के बाद अब बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार की फिल्‍म केसरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी शानदार है जिसमें अक्षय कुमार हाथों में तलवार लिए सिख अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्‍म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अक्षय कुमार के फैंस को ट्रेलर देखने के बाद अब उनकी फ़िल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

 

केसरी के ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा का भी दमदार रूप है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाएंगी। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म में ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि फ़िल्म केसरी सच्ची घटना पर आधारित है। यह साल 1897 में 12 सितंबर के दिन सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है, जिसे बैटल ऑफ सारागढ़ी कहते हैं।

अब यहां देखिये इस फ़िल्म का शानदार ट्रेलर…

Kesari | Official Trailer | Akshay Kumar | Parineeti Chopra | Anurag Singh

क्या है फ़िल्म की कहानी
बैटल ऑफ सारागढ़ी, ब्रिटिश सेना की 36वीं रेजिमेंट, जो अब सिख रेजीमेंट के नाम से जानी जाती है उसके और अफगान कबिलाइयों के बीच लड़ी गई थी। खास बात ये है कि हमारे जवान महज 21 थे और अफगान करीब 10 हजार। यह लड़ाई सुबह से शाम तक चली थी।

https://www.instagram.com/p/BpTDqzzHOcj/?utm_source=ig_web_copy_link

इस युद्ध के दो दिन बाद ब्रिटिश आर्मी ने आक्रमण करके पुनः इस पोस्ट पर कब्जा कर लिया। भारतीय सैनिकों को मरणोपरांत ब्रिटिश साम्राज्य की तरफ से बहादुरी का सर्वोच्च पुरस्कार इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट दिया गया। यह पुरस्कार आज के परमवीर चक्र के बराबर होता है। महज 21 सिख जवानों ने करीब 10 हजार अफगानी लड़ाकों से मुकाबला किया और 600 को ढेर भी कर दिया।

Related Articles

Back to top button