टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

अंडमान और निकोबार में कोरोना के 7 नए मामले, अब तक 29 केस की पुष्टि

नई दिल्ली: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस (COVID-19) के लिए 7 और मामले सामने आ गए हैं। अब तक 29 मामले सामने आ गए हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19) के 2000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है। मध्य प्रदेश में अब तक 1,800 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश में लगभग 1,600 मामलों की पुष्टि हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 775 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 24,506 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5063 लोग ठीक हो गए हैं। 18,668 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में 1429 मामलों की पुष्टि हुई है और 57 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button