उत्तर प्रदेशराज्य

अंबेडकरनगर की आलापुर सीट के ल‌िए वोट‌िंग जारी, अब तक 52 फीसदी मतदान

अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा सीट के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 1 बजे तक यहां 52 फीसदी वोट पड़े। यहां सपा प्रत्याशी चंद्र्रशेखर की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। जबकि अंबेडकरनगर की बाकी विस सीटों के चुनाव पांचवें चरण में 27 फरवरी को हो चुके हैं। 

चुनाव आयोग ने यहां पर सपा को नया उम्मीदवार खड़ा करने का मौका दिया था। इस पर सपा ने यहां से चंद्रशेखर की पत्नी संगीता कनौजिया को टिकट दिया है। यहां से कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से तीन महिलाएं हैं। भाजपा ने भी यहां से महिला प्रत्याशी अनीता को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि बसपा से त्रिभुवन दत्त मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि यहां पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। नरवा-पीताम्बरपुर में वोट देने जाती 110 साल की मह‌िला नोहरा देवी।

Related Articles

Back to top button