ज्ञान भंडार

अक्तूबर मासिक राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे

मेष राशिफल

व्यावसायिक पक्ष
इस महीने आप को साझेदारी क्षेत्रों से कुछ बाधाएं आने के बाद अनुकुल सफलता प्राप्त होगी। गैर- पारम्परिक क्षेत्र इस समय में आपके लाभ बढ़ा सकते हैं। निर्णयों में जल्दबाजी होने के कारण धन हानि के साथ साथ आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। सहयोगी आपकी कार्य का श्रेय प्राप्त करने का प्रयास कर सकते है। मास के मध्य समय में आपको अपनी मेहनत का फल कुछ देर से प्राप्त होना आरम्भ होगा।

आर्थिक पक्ष
आर्थिक क्षेत्रों के लिये यह मास आत्मविश्वास, उत्साह व ऊर्जा को बनाए रखने से उत्तम सिद्ध हो सकती है। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बदलाव आ सकते है। इस अवधि में लिये गये निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को सुदृढ करके के लिये आप उच्चाभिलाषी हो सकते है।

पारिवारिक पक्ष
इस मास के मध्य की अवधि आपके परिवार के लिये उत्तम रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में सुख -शान्ति के योग बने हुए है। परन्तु इस समय में आपके माता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है।

प्रेम सम्बन्ध
इस अवधि में बने नये प्रेम संबन्ध अधिक लम्बे न चलकर आपकी भावनाओं को आहत करके जा सकते है। मध्य अवधि में आपकी सहभागिता विपरीत लिंग विषयों में बढे़गी। मध्य अवधि में आपके प्रेम प्रसंगो के कारण परिवार की सुख -शान्ति में कमी हो सकती है।

स्वास्थ्य
शुरू के समय में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मध्य भाग में यात्राओं में व्यस्त होने के बाद आप आराम करना चाहेंगे। इस अवधि में आपके परिवार में तनाव होने के कारण मानसिक दबाव बना रहने की संभावनाएं बन रही है। मास अन्त में संतान विषयों से आपके कष्ट बढ़ सकते है।

वृष राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
इस मास साझेदारी व्यापार का आरम्भ करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय क्षेत्र में बाधाएं आ सकती है। मास मध्य में भाग-दौड व बुद्धिमानी दोनों का पूर्ण लाभ आपको प्राप्त नहीं हो पायेगा।

आर्थिक पक्ष
इस माह में आप व्यावसायिक संपत्ति क्रय- विक्रय करने का विचार बना सकते हैं। आमदनी को बढ़ाने के लिए आप योजनाओं का कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। विदेश से जुड़ी योजनाओं का विस्तार कार्य किया जा सकता है। परन्तु योजनाओं में लोच का भाव बनाये रखें। इससे कार्य निर्बाध गति से पूरा हो सकेगा।

पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में मित्रों का सहयोग प्राप्त करने में आपको खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अवधि के मध्य भाग में आप का अधिकतर समय मित्रों के साथ अपने संबन्धों को सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस अवधि में दांपत्य जीवन के विषयों में क्रोध की स्थिति से बचना उचित रहेगा।

प्रेम सम्बन्ध
इस मास के शुरू में प्रेम प्रसंगों में ध्यान अधिक रहेगा। इस अवधि में आप मित्र साथी से पूर्ण सहयोग कि अपेक्षा रखेंगे। परन्तु मास मध्य में प्रेम विषयों के लिये आप समय कम ही निकाल पाएंगे।

स्वास्थ्य
मास मध्य की अवधि में आप पेट से संबन्धित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। इस समय में आप संतुलित भोजन करें आपके लिये उचित रहेगा। मास के मध्य अवधि में पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते है।

मिथुन राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
व्यावसायिक सफलता के पक्ष से मास के शुरु में कार्यक्षेत्र पर आपकी व्यस्तता पूर्ण रूप से बनी रहेगी। कार्य की तकनीकों में परिवर्तन किया जा सकता है। आधुनिक पद्वतियों को व्यवसायिक क्षेत्र में प्रयोग करना इस समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी प्राप्ति या स्थानान्तरण के संदर्भ में इस समय प्रयास कर सकते है।
आर्थिक पक्ष
इस मास विदेश योजनाओं से लाभ प्राप्त होने से प्रेरित हो, आप और अधिक जोश के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस अवधि में साझेदारी क्षेत्रों में स्त्रियां आपकी धन हानि का कारण बन सकती है। आमदनी के पक्ष से समय आपके पक्ष में रहेगा। मास मध्य में दिया गया धन वापस लेने में बाधाओं का सामना करना पड सकता है।
पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में बढे़ हुए पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी रह सकती है। इसके कारण से आप दोनों में शीघ्र ही गलतफहमियां अपनी जगह बना सकती हैं। मास के मध्य भाग में आप दोनों की दूरियों को दूर करने के लिये आपके मित्र आपका सहयोग कर सकते है।
प्रेम सम्बन्ध
मास की इस अवधि में आप अपने परिवार की सहमति के विपरीत जाकर आप प्रेमी के साथ विवाह के कदम उठा सकते है। आपके लिये उचित रहेगा कि आप ऐसा कोई भी निर्णय बेहद सोच- समझ कर करें। मास मध्य में आप अपने मित्रों के साथ आप भ्रमण के लिये जा सकते हैं।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के पक्ष से मास स्थिति आपके लिये मध्यम स्तर की रहेगी। इस अवधि में आराम में कमी थकावट का कारण बन सकती है। जीवन साथी के स्वभाव में हठ व जिद्ध की स्थिति से भी आपकी चिन्ताओं में बढोत्तरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त ह्रदय संबन्धी विषयों का आपको खास ध्यान रखना होगा।

कर्क राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
महीने के शुरू में अनचाहे क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। कार्यो को पूरी लगन, तन्मयता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति में बाधाएं आयेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग लेकर चलने से कार्यो में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। मास मध्य में बेवजह जोश दिखाने से बचें। वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है।
आर्थिक पक्ष
इसके मास के आरम्भ में जॉब परिवर्तन का विचार त्याग करें। लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। जोखिम वाले क्षेत्रों में धन विनियोजन आपकी परेशानियां का कारण बन सकता है। मास मध्य से पूर्व बड़ी योजनाओं के नियोजन का कार्य पूरा कर लें। इसके पश्चात बौद्धिक योग्यता प्रभावित हो सकती है। शत्रु आपकी परेशानियां बढा सकते हैं।
पारिवारिक पक्ष
इस मास के आरंभ में आप दाम्पत्य जीवन की समस्याओं को सुलझाने मे लग सकते हैं। परिवार के लिये समय कम निकाल पाने के योग बन रहे है। मध्य अवधि में परिवार में किसी नये सदस्य के शामिल होने के योग बन रहे है। इसके अलावा इस समय में कोई शुभ सूचना भी आपको प्राप्त हो सकती है।
प्रेम सम्बन्ध
प्रेम संबन्धों के लिए विपरीत समय है। प्रेम संबन्धों में बिखराव आ सकता है। पिता से अनबन इन संबन्धों के कष्ट बढ़ा सकती है। कार्यो की अधिकता के कारण प्रेम विषयों के लिये समय कम मिल सकता है।आपका जीवन साथी भी आपकी सफलता और खुशी में अपना योगदान देगा।
स्वास्थ्य
मास का अन्तिम भाग में आपके स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टकारी रहेगा। इस समय में आपका रक्तचाप प्रभावित हो सकता है। आपकी माता के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। अशुद्ध भोजन से बचना इस समय आपके लिये हितकारी रहेगा। कार्य भार अधिक होने से पूरा आराम न मिलने से थकावट वश आप स्वयं को रोगी महसूस करेंगे।

सिंह राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
मास शुरू में व्यावसायिक कार्यो को करते रहने के लिये स्वयं में पुरुषार्थ भाव को बनाये रखने की आवश्यकता रहेगी। इस समय में स्वयं में जोश, उत्साह के भाव में कमी न आने दें, तथा इस मास आपको जोखिम पूर्ण कार्यो को करने में संकोच हो सकता है। परन्तु साहस को बनाए रखने से आपके लिए सफलता के मार्ग खुलेंगे। इसके मध्य की अवधि में नौकरी में बदलाव के उत्तम योग बने हुए है।
आर्थिक पक्ष
महीने के अंत में आर्थिक स्थिति में कमी की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपको जोखिम सम्बन्धी क्षेत्रों से अप्रत्याशित हानि हो सकती है। दिया हुआ धन रुक सकता है। व्यावसायिक वाहन लेने के योग बनेंगे। मास मध्य में व्यापार- व्यवसाय में नये काम आ सकते है। इसके अतिरिक्त आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयासों में तेजी आयेगी।
पारिवारिक पक्ष
परिवार का साथ आपके साथ बना रहेगा। इसके फलस्वरुप आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। भाग्य की शुभता कुछ देर से ही सही पर आपको प्राप्त होगी। परिवारिक व्ययों पर जहां तक सके नियन्त्रण लगाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन के अलावा अन्य परिवारिक क्षेत्र मास मध्य तक अनुकुल रहेंगे। परन्तु इसके अंतिम भाग में संतान के कष्ट बढ जाएंगे। और आपका ध्यान संतान की ओर अधिक हो जायेगा।
प्रेम सम्बन्ध
दांम्पत्य जीवन में भी कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आप चाहें तो इस समय में अपने साथी को इस समय में अपना जीवन साथी बना सकते है। समय की शुभता आपको सहयोग करेगी।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से इस मास स्वास्थ्य सुख की वृ्द्धि होगी। मानसिक सुख में कमी हो सकती है। परन्तु शारीरिक सुख बना रहेगा। व्ययों की अधिकता आपकी चिन्ताओं को बढायेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को लेकर आप पर मानसिक दबाव बना रहेगा।

कन्या राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। इस अवधि में पहले से किये गये कार्यो के लाभ मिलने शुरु हो जाएंगे। इस समय में शहर के आसपास के क्षेत्रों की यात्राएं व्यावसायिक सफलताएं दे सकती है। मास के इस भाग में आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता प्राप्त होने के योग है। बिजनेस में इस दौरान कोई जोखिम वाला काम न करें, घाटा लग सकता है और आपका करियर भी प्रभावित हो सकता है।
आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक पक्ष सुदृढ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृ्द्धि होगी। मास आरम्भ में अपना ध्यान लक्ष्यों पर केन्द्रित रखें। मध्य अवधि में नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता है। निर्णय दूरदर्शिता से लें, इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटी आपके आर्थिक स्थिति में कमी कर सकती है।
पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में आपके परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न हो सकता है। परन्तु भाई बहनों के साथ आपके सम्बंध गम्भीर बने हुए है। मास अंत में आपकी संतान का शिक्षा में कम मन लग सकता है। इसके फलस्वरुप आप अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने लगेगे। आपका सारा ध्यान अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस मास आप कुछ समय निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते है।
प्रेम सम्बन्ध
पारिवारिक कारणों से आपके प्रेम संबन्ध प्रभावित हो सकते है। प्रणय संबंधों में प्रेम एव भावनाओं की कमी की संभावनाएं भी बनी हुई है। इस अवधि में आपके मित्र आपकी मित्रता के स्थान पर अपने कार्यो को अधिक महत्व दे सकते हैं । इस अवधि में में विपरीत लिंग द्वारा कष्ट प्राप्ति के योग बने हुए है। मास के मध्य भाग में आपको अपने साथी के धोखे का सामना करना पड सकता है।
स्वास्थ्य
इस माह मुख्यत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक चिन्ताओं में कमी रहेगी। मास मध्य में आपका स्वयं का स्वास्थ्य आपको कुछ परेशान कर सकता। मास के अंत में स्वंय को दुर्घटनाओं से बचा के रखना उचित होगा। संतान के बदलते व्यवहार को समझने के लिये उसकी भावनाओं को ध्यान में रख कर विचार करें। इसके अतिरिक्त स्वयं को निराशा से बचाये रखें।

तुला राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृ्द्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुडे भूमि- भवन के विषय भी लाभ देकर जा सकते हैं। दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें। योजनाओं के कार्य बाधित न हो इसके लिये स्वयं में संघर्ष को बढाना लाभकारी रहेगा। इस समय में अधिकारी आपके साथ होंगे किन्तु सहयोगी आपकी परेशानियों का कारण बनेंगे।
आर्थिक पक्ष
छुपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते हैं। विदेश स्थानों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। मासमध्य में आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगा। फिर भी निर्णयो में देरी करने से बचें। व्यवसायिक क्षेत्रों से संबन्धित कोर्ट कचहरी मामलें लम्बें खींच सकते है। व्ययों पर नियन्त्रण रहने से भी आर्थिक स्थिति को सहयोग प्राप्त होगा।
पारिवारिक पक्ष
जीवन साथी के साथ आपके विवाद बढ़ सकते हैं। इस तनाव को दूर करने के लिये आपको पहले से अधिक समय परिवार को देने का प्रयास करना चाहिए। मध्य अवधि में परिवार में सुख – शान्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय में आपके जीवन साथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है।
प्रेम सम्बन्ध
प्रेम सम्बन्ध मास के आरम्भ में विवाह संबन्धों में बदल सकते है। पर इसके बाद के समय में व्यस्तता के कारण प्रेम संबन्धों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही है। अल्पकालीन मित्रता बनकर समाप्त हो सकती है। आप स्वभाव वश शीघ्र मित्रता कर लेते है। मासआरम्भ में विदेश स्थानों पर नई मित्रता आरम्भ हो सकती है। तथा मासमध्य में विपरीत लिंग में आपकी लोकप्रियता बढ सकती है।
स्वास्थ्य
इस मास में आपके स्वभाव के सभी विकार दूर हो जाएंगे। इसके फलस्वरुप आप मानसिक सुख -शान्ति का अनुभव करेंगे। परन्तु इस अवधि में आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है।

वृश्चिक राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
इस मास के मध्य भाग में आपके नये व्यावसायिक स्त्रोत बन सकते है। इस अवधि में वरिष्ठ जनों की सलाह से काम करना उचित रहेगा। संचय को लेकर आपकी चिन्ताएं बनी रहेगी। व्ययों पर नियन्त्रण में कमी आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। इसके मध्य भाग में अपने शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाये रखें। परन्तु मास अंत में अचानक से परिस्थितियां बदल सकती है।

आर्थिक पक्ष
मास मध्य से विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त होने आरम्भ हो जाएंगे। यात्राओं से भी आर्थिक स्थिति को बल प्राप्त होगा। इस अवधि में आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यो के मध्य की बाधाओं में कमी होगी। इसके अंतिम भाग में जोश-उत्साह से अपने कार्यो को सफल करेंगे। जोखिम व साहसिक कार्यो को करना भी इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परन्तु शत्रुओं से इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है।

पारिवारिक पक्ष
इस मास में परिवारिक सुख-समृ्द्धि में वृ्द्धि होगी। इस समय में परिवार को लेकर छोटी यात्राओं पर जा सकते है। संतान के द्वारा आपके सम्मान में कमी हो सकती है। आपकी संतान स्वभाव वश शीघ्र क्रोध करती है। इसलिये स्थिति को नियन्त्रित करने के लिये आप स्वयं क्रोध न करें।

प्रेम सम्बन्ध
इस मास में आपके प्रेम संबन्ध मध्यम स्तर के रहेंगे। इस अवधि में आपके कारण प्रेम संबन्धों में स्नेह- सहयोग की कमी हो सकती है। इन संबन्धों में कहीं न कहीं आपके अहंम भाव आने से कष्ट बढ़ सकते है। मनमुटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। मध्य की अवधि में आपके प्रेमी के सहयोग से आपके कार्य बनने की संभावनाएं बन रही है। मास अंत में मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है।

स्वास्थ्य
इस मास के मध्य भाग में आपका सकारात्मक दृष्टिकोण बना रहेगा। इस अवधि में आत्मविश्वास की अधिकता आपको निराशा की स्थिति से बचा सकती है। मास के मध्य भाग में मन व्यर्थ के विषयों में भटकने की संभावनाएं बना रहा है। मास के अन्त कि अवधि में व्यावसायिक कार्य आपके सिरदर्द का कारण बन सकते है।

धनु राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
इस मास व्यावसायिक कार्यो में भाग-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में किये गये प्रयासों में कमी के योग बन रहे हैं। अपने आत्मविश्वास व साहस का लाभ उठाने का प्रयास करें। धन विनियोजन के लिये यह समय अनुकुल है। मास मध्य में अपने वरिष्ठजनों से आपके विचार नहीं मिलेगे। आप में से कुछ के लिए इस समय अपनी रचनात्मक योग्यता को व्यवसायिक कार्यो में लगाना लाभकारी रहेगा।

आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगा। व्यावसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेंगे। समय पर लाभ व आमदनी के अवसर बनेंगे। सहयोगियो व अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगा। मास मध्य मध्य में अचानक से लाभों में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते है।

पारिवारिक पक्ष
यह माह आपके परिवार के लिये सुख -समृ्द्धि लेकर आया है। इस अवधि में परिवार के लोग उत्सव में एकत्र हो सकते हैं। अभी तक दांपत्य जीवन में जो परेशानियां बनी हुई थी, उन सभी का इस अवधि में अंत होकर ग्रहस्थ जीवन में सुख के योग बनेंगे। माता के साथ संबन्ध सामान्य होंगे परन्तु पिता के साथ खटास आ सकती है।

प्रेम सम्बन्ध
आपकी व्यस्तता अन्य विषयों में होने के कारण आपके प्रेम संबन्धों की मधुरता में कमी आयेगी। इस स्थिति में आप दोनों को मेल- मिलाप के अवसर कम मिलने की सम्भावनाएं बन रही है। मध्य अवधि में आपके स्वभाव की मधुरता की कमी आपके प्रेमी के साथ संबन्धों को प्रभावित कर सकती है। इसके अतिरिक्त मित्रों के साथ भी आपके कटु संबन्ध रह सकते हैं।

स्वास्थ्य
इस मास स्वास्थ्य उत्तम रहने के योग बने रहे हैं। इस अवधि में आप के स्वभाव में दया का भाव कुछ कम हो सकता है। अपने लाभों को अधिक महत्व देने के कारण दूसरों के हितों की उपेक्षा हो सकती है। इस स्वार्थ भावना को अपने से शीघ्र से शीघ्र दूर करना उचित होगा। मध्य अवधि में पारिवारिक मतभेद आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकते है। मास के मध्य में यात्राओं में व्यस्त रहने के कारण सुख में कमी हो सकती है।

मकर राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
इस मास अवधि में लगातार मेहनत करते रहने से भाग्य की बाधाओं में भी कमी होगी। व्यर्थ की बातों में ध्यान देने के स्थान पर अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। इस अवधि में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा और कार्यो का बोझ भी बढ़ सकता है। मास मध्य में आराम में कमी रहेगी। अपनी बौद्धिक योग्यता से आप विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त कर सकते है।

आर्थिक पक्ष
इस मास छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बाधित होकर प्राप्त होगें। आलस्य का भाव आपके कामकाज पर असर डाल सकता है। ऋण प्राप्ति से धन संबन्धित योजनाएं पूरी होगी। शेयर बाजार में विनियोजन करने से धन प्राप्ति के योग बन रहे है। व्यवसायिक कार्यो के लिये विदेश गमन आपके अनुकुल रहेगा। अपनी प्रतिष्ठा को बचाये रखने के लिये आपको योजनाबद्ध तरिके से काम करना होगा।

पारिवारिक पक्ष
मित्र समय पर साथ नहीं देंगे। पिता से मतभेदों के रहते भाग्य में कमी कि स्थिति बनी रहेगी। परिवार में खुशी के समारोह संम्पन्न हो होने से परिवार को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परन्तु यह अवधि दांपत्य जीवन के लिए सुखद नहीं रहेगी। मित्र आपके सुख में कमी का कारण बन सकते है।

प्रेम सम्बन्ध
इस मास में आपकी सक्रियता अन्य विषयों में कम होकर प्रेम विषयों में बढ़ जायेगी। इन विषयों में मित्रों का सहयोग लेकर चलना उचित नहीं होगा। इससे आपसी गलतफमियों से बचा जा सकता है। मासमध्य भाग्य में प्रेम संबन्धों को विवाह का रूप देने संबन्धी बातचीत की जा सकती है।

स्वास्थ्य
इस अवधि में आप अपने स्वभाव के विपरीत व्यवहार कर सकते है। स्वभाव के इस बदलाव के कारण आप जिद्दी, हठी हो सकते है। अपनी बात को ही सही मानेगें। तथा दूसरों के विचारों को अधिक महत्व नहीं देंगे। आपका यह व्यवहार आपके व्यवसाय व आपके परिवार, मित्रों के लिये सही नहीं है। इससे आपके संबंध खराब हो सकते है। मास की इस अवधि में आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतान विषयों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ
व्यावसायिक पक्ष
व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपके विश्वसनीय अधीनस्थ आपको छोड़कर जा सकते है। जॉब परिवर्तन के लिये समय अनुकुल है। मास के मध्य भाग में आप निर्णयों में दुविधा कि स्थिति रहने कि संभावना बन रही है। इस अवधि में कार्यो में सोच-विचार अधिक रहेगा।

आर्थिक पक्ष
इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं की अधिकता से आपकी व्यस्तता बढ सकती है। इस अवधि में मेहनत करने के बाद भी लाभों को लेकर संशय भाव में हो सकते है। इस अवधि में दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य में आत्मविश्वास में कमी न होने दे, अन्यथा आपके लाभ प्रभावित हो सकते है।

पारिवारिक पक्ष
यह महीना दांपत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने का आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। फिर भी मास के मध्य भाग में आप अपने जीवनसाथी को समझाने के स्थान पर उसकी भावनाओं, विचारों को समझने का प्रयास करके देखें। इससे आप दोनों के मध्य जो मित्र भाव की स्थिति की कमी है। उसे दूर किया जा सकता है।

प्रेम सम्बन्ध
इस मास की अवधि मृ्दुता भाव की कमी आपके प्रेम संबन्धों को प्रभावित कर सकती है। मित्रों के साथ आपके संबन्ध स्नेह पूर्ण नहीं रहेंगे। यह स्थिति आपके कारण उत्पन्न होगी। जो मास के अन्त में जाकर सामान्य हो जायेगी। इसके मध्य की अवधि में आप के अपने साथी से संबन्ध अधिक मधुर नहीं रहेंगे। इस मास का अंत समय प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिये मास का आरम्भ अनुकूल नहीं है। जल संबन्धी रोग शीघ्र प्रभाव डाल सकते है। निराशावादी होने से बचें। यात्राओं में ऊंचे स्थान पर सावधानी बरते, चोट लग सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। जीवन साथी का सहयोग इस समय में आपके साथ बना रहेगा।

मीन राशिफल
व्यावसायिक पक्ष
यह माह नौकरी में बदलाव या स्थानान्तरण के लिये अनुकूल है। इस अवधि में शत्रुओं से सावधान रहना श्रेयकर रहेगा। इस अवधि में बुद्धिमानी का प्रयोग करते हुए आप विपरीत समय में भी धैर्य बनाए रख सकते हैं। अब तक आपको संचय में जो परेशानियां आ रही थी। वह मासान्त में दूर हो जायेगी तथा विदेश से आय प्राप्ति के योग आपके संचय में आशा अनुरूप वृ्द्धि करेंगे। अधीनस्थों की ओर से आ रही बाधाओं में कमी होगी।

आर्थिक पक्ष
इस मास आप साहस और अधिकार के सहयोग से अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुधारने में सफल रहेंगे। इस अवधि में शत्रुओं से आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। अन्यथा वे आपको आर्थिक हानि पंहुचा सकते हैं। मास के मध्य समय में कार्यो को रचनात्मक ढंग से करने से विपरीत समय में भी धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस समय आपकी सफलता में भाग्य का सहयोग भी रहेगा।

पारिवारिक पक्ष
मास मध्य से आपकी पारिवारिक समस्याओं का काफी हद तक अंत होगा। तथा पैतृ्क संपति में वृ्द्धि के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त घर- परिवार के लिये कोई नई भूमि या घर लेने का विचार बन सकता है। दाम्पत्य जीवन की खुशियों को बनाये रखने के लिये आप को अपनी वाणी में व्यस्य भाव में कमी कर पूर्णता: मधुरता का भाव बनाये रखना होगा।

प्रेम सम्बन्ध
इस मास में व्यावसायिक व्यस्तता के कारण आप प्रेम विषयों के लिये कम समय निकाल पाएंगे। शत्रु पक्ष भी आप की खुशी में कमी करने की कोशिश कर सकते है। इसके अतिरिक्त मित्र भी विश्वसनिय नहीं रहेंगे। प्रेम संबन्धों की स्थिति खराब हो सकती है।

स्वास्थ्य
इस समय हर्ष की स्थिति होने से आप स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। किन्तु इस अवधि में आपको संतान के स्वास्थ्य में कमी का सामना करना पड़ सकता है। मास मध्य से आप की स्वाभाविक विशेषताओं में कमी होने से आप में दया व सौम्यता की कमी आ सकती है। इससे आपके वाणी में मिठास कम रहेगी। रिश्तेदारों से बिगडते संबन्ध आपकी मानसिक चिन्ताओं में वृद्धि कर आपको चिन्ताग्रस्त कर सकते है। मास के अंत में संतान संबधी परेशानियां बढ़ने से आप के सुख में कमी की स्थिति बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button