उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश के मंत्रिपरिषद में शाम‌िल हुए 20 मंत्री, 11 नए चेहरे

ram-naik-with-akhilesh-yadav-562859fd2d2cb_exlstदस्तक टाइम्स/एजेंसी-लखनऊ: अखिलेश क़ी टीम में शन‌िवार को भारीफेदल हुए। कैब‌िनेट के छठवें व‌िस्तार के बाद 20 मंत्रियों को शाम‌िल क‌िया गया। इनमें से 19 मंत्रियों को राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में शपथ द‌िलवाई। इस क्रम में मंत्रियों ने ली शपथ…
अरविंद सिंह गोप- कैबिनेट मंत्री।
कमाल अख़्तर- कैबिनेट मंत्री।
‍‌व‌िनोद कुमार उर्फ पंड‌ित स‌िंह, बलवंत स‌िंह उर्फ रामू वाल‌िया ने शपथ ली।
साहब स‌िंह सैनी ने राजभवन में शपथ ली और कैबिनेट मंत्री बने।
राजभवन में र‌ियाज अहमद को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।
महमूद किदवई (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) ने ली मंत्री पद की शपथ।
मूलचंद्र चौहान ने शनिवार सुबह राजभवन में शपथ ली और कैबिनेट मंत्री बने।
राम सकल गुर्जर और नितिन अग्रवाल ने शपथ ली।
यासर शाह, मदन चौहान और शादाब फातिमा (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) ने शपथ ली।
राधेश्याम स‌िंह राज्यमंत्री, शैलेंद्र यादव ललई ने राज्यमंत्री के पद पर शपथ ली।
ओंकार स‌िंह याद, तेज नारायण पांडेय और सुधीर कुमार रावत ने शपथ ली।
हेमराज वर्मा समारोह में मौजूद नहीं थे।
उनकी जगह 19वीं नंबर पर लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू ‌न‌िषाद और आख‌िर में बंशीधर बौद्ध
ने शपथ ली।

भारी फेरबदल के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टीम का आज छठा विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उड़ीसा से लौटने के बाद देर रात मंत्रिमंडिल के विस्तार को अंतिम रूप दिया।

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह के साथ चर्चा के बाद नाम फाइनल किए। रात में ही मंत्रियों की लिस्ट राज्यपाल को भेज दी गई थी। आज सुबह 10ः30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

इससे पहले ज्यादातर दावेदारों ने अपनी जगह पक्की कराने की जोड़-तोड़ में शुक्रवार को दिनभर मुलायम से लेकर अन्य मंत्रियों तक हाजिरी लगाई। वे दिनभर टोह लेते रहे कि उनका नाम सूची में है या नहीं।

 

Related Articles

Back to top button