जीवनशैली

अगर आपके सामने कोई हो जाये बेहोश हो तुरंत करें ये काम, मिल जाएगी जिन्दगीं

जब दिमाग तक ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है तो व्यक्ति बेहोश हो जाता है। सोचिए…अगर कोई आपके सामने बेहोश हो गया तो आप क्या करेंगे? जाहिर है जानकारी के अभाव में आप उसकी मदद नहीं कर पाएंगे।  लेकिन ध्यान दें अगर कोई शख्स बेहोश हो जाए तो उसे तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बेहोश होने पर क्या करें।

अगर आपके सामने कोई हो जाये बेहोश हो तुरंत करें ये काम, मिल जाएगी जिन्दगीं बेहोश होने के समय में व्यक्ति की कोई भी इंद्री काम नहीं करती है और अक्सर शरीर पर नियंत्रण खो जाता है। बेहोशी के बाद व्यक्ति को एक या दो मिनट के अंदर होश आ जाता है, लेकिन कुछ मामले थोड़े अलग होते हैं। कुछ मामलों में होश में आने में अधिक समय लग सकता है।

जब कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए तो घबराए नहीं। शांत रहें और यदि वह गिरने की संभावना में है, तो उन्हें पकड़ ले। इससे उन्हें चोट नहीं आएगी। ध्यान रखें बेहोश हुए शख्स के आस-पास हवा आने दें। व्यक्ति के चारों ओर अधिक लोगों को इकट्ठा ना होने दें। व्यक्ति को सही ढंग से सांस लेने के लिए हवा आने दें।

इस बात का भी ध्यान दें कि व्यक्ति के पैरों को सीधा कर दें। व्यक्ति को पीठ के बल लिटाएं। इससे उनके खू’न पंप करने और दिमाग तक ब्लड आसानी से सर्कुलेट हो पाएगा। अगर बेहोश होने वाले शख्स ने टाई लगाई हो तो तुरंत टाई खोल दें। कॉलर बटन को खोल दें। इससे बहुत से लोग बेहोशी के 20-25 सेकंड के भीतर होश में आ जाते हैं।

व्यक्ति को होश ना आए तो उनकी गर्दन को छूकर पल्स रेट की जांच करें। बिना किसी देरी के तुरंत डॉक्टर को बुलाएं। इस बीच, आप उनके चेहरे पर कुछ पानी छिड़कें। बेहोश व्यक्ति को सीपीआर दें। उनकी छाती दबाएं। जब तक डॉक्टर आए तब तक व्यक्ति के छाती पर दबाव डालते रहें। जब व्यक्ति को होश आ जाएं तो उसे उठने और या चलने के लिए ना कहें। उन्हें कुछ मिनटों तक लेटे रहने दें। इस समय, शरीर को आराम करने की आवश्यकता होती है।

Related Articles

Back to top button