अद्धयात्म

अगर आपके हाथ में भी है यह निशान, तो पक्का होगा तलाक

जीवन में विवाह लड़के-लड़की के साथ-साथ दो परिवारों और समाज के बीच का संबंध है। विवाह को लेकर परिवारों में अनेक तरह की चिंताएं भी रहती हैं। लड़के और लड़की के मन में भी भावी जीवनसाथी को लेकर तमाम तरह के सवाल होते हैं। हाथ में विवाह रेखा व्‍यक्‍ति के जीवन में बहुत कुछ संकेत देती है। कई लोगों के हाथों में एक से अधिक विवाह रेखाएं होती हैं। इन रेखाओं को लेकर अलग-अलग मत हैं। हस्‍तरेखा विशेषज्ञ मनोज गुप्‍ता के अनुसार विवाह रेखा बहुत से संकेत देती है।

विवाह रेखा स्वास्थ्य रेखा से स्पर्श करे तो भी विवाह नहीं होता है। अगर विवाह रेखा पर एक से अधिक द्वीप हों या काला तिल हो तो यह जीवन भर अविवाहित होने का भय पैदा करता है।

हाथ में एक से अधिक विवाह रेखाओं के मामले में केवल वह रेखा मान्य होती है जो सबसे अधिक गहरी और स्पष्ट हो। बाकी रेखा संबंधों के बिछड़ने या टूटने के संकेत देती हैं। हाथ में अधिक विवाह रेखाएं तलाक, विवाहोत्तर संबंध और बेवफा रिश्तों का संकेत देती हैं।
हाथ में अगर दो विवाह रेखाएं हैं और एक स्पष्ट बेहद गहरी और दूसरी महीन, लेकिन बुध पर्वत तक विकसित है तो यह जातक के जीवन में दो शादियों की सूचना देती है।

अगर विवाह रेखा ऊपर की तरफ आती हुई हृदय रेखा से मिले या फिर विवाह रेखा पर तिल हो या क्रॉस का निशान हो तो शादी में बहुत कठिनाइयां होती हैं।

Related Articles

Back to top button