अगर आपने ये 5 चीजें खाई तो, मैरिड लाइफ में खत्म हो जाएगा रोमांस
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/02/phpThumb_generated_thumbnail-43.jpeg)
दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ मैरिड लाइफ ताजगी से भरपूर रहे, इसके लिए जरूर है लव और रोमांस बरकरार रहे। इनके बिना दांपत्य जीवन नीरस हो जाता है। दांपत्य में जितनी अहमियत म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग की होती है, उतनी ही रोमांस की भी होती है। इमोशंस नहीं होंगे, तो रिश्ते में जान नहीं होगी। बेहतर यह होगा कि दांपत्य में प्यार बना रहे और बढ़ता रहे। पति-पत्नी दोनों करीब न भी हों, तो भी प्यार का एहसास उन्हें गुदगुदाए। अगर आपकी लव लाइफ में चार्म नहीं है, तो भूलकर भी ये 5 चीजें न खाएं। इनसे मूड बिगड़ता है और रिश्ते में रोमांस की कमी हो जाती है…
1- बींस न खाएं। ये हजम नहीं होती। रात में खाएंगे, तो गैस बनेगी। इससे आपका मूड बिगड़ेगा। दांपत्य जीवन में सेक्स और रोमांस की कमी होने लगती है।
2- पति-पत्नी को रात को लहसुन खाने से बचना चाहिए। इससे मुंह से दुर्गन्ध तो आती ही है, साथ ही लहसुन के स्टार्च से पेट भी फूलता है। ऐसे में पूरे दिन कामकाज से फ्री होने के बाद पति-पत्नी प्यार से बैठकर बात करना चाहें, तो लहसुन दूरियां बनाने का काम करता है।
3- पनीर खाने से बचें। इससे भी मूड बिगड़ता है। कोशिश करें कि सोने से पहले पनीर की कोई डिश न खाएं।
4- मीट भी न खाएं। इसे पचाने में दिक्कत होती है। इससे नींद भी ठीक से नहीं आती। ऐसे में लव और रोमांस तो दूर खुद को संभालने में ही टाइम निकल जाता है।
5- फ्रेंच फ्राई खाने से बचें। इनमें नमक ज्यादा होता है। ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है। इनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में रिलेशंस में गर्माहट नहीं रहती।