![अगर नहाने के सही समय पर नहायेंगी महिलाएं, तो शरीर पर ऐसे होंगे बदलाव](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/05/nahana.png)
किस समय स्नान करना बेहतर होता है…सुबह या रात? सुबह स्नान करने से जहां आप दिनभर ताजगी महसूस करते हैं वहीं, रात का स्नान आपको चैन की नींद देता है। नहाने का समय आपकी त्वचा का प्रकार, आपके काम का प्रकार तथा आप कितना प्रदूषण, धूल अथवा धूप आदि के संपर्क में आते हैं, पर निर्भर करता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, तैलीय त्वचा वाले लोगों को सुबह के समय स्नान करने से फायदा होता है और उनकी त्वचा इससे सही रहती है। पुरुषों के लिए सुबह स्नान के बाद शेव करना अच्छा होता है। स्नान करने से त्वचा मुलायम हो जाती है, जिससे बेहतर शेव मिल पाती है। वे लोग जो सुबह में जल्दी उठते हैं, उनके लिए सुबह का स्नान अच्छा होता है। वहीं, कई लोगों को रात के समय स्नान करना आरामदायक व सहज लगता है।
हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि रात को नहाना कई मायनों में आपके शरीर के तापमान में बदलाव कर सकता है, जिससे प्राकृतिक लय बाधित हो सकती है और नींद आने में समस्या हो सकती है। अगर ऐसा हो तो सोने जाने के कम से कम 2 घंटे पहले स्नान कर लें।