राष्ट्रीय

‘अग्नि पांच’ के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों की सराहना

narendra-modi_1नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘अग्नि पांच’ के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों की प्रशंसा की और कहा कि मिसाइल देश के सुरक्षा बलों के लिए एक बेशकीमती संपत्ति है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अग्नि पांच का सफल परीक्षण हमारे सुरक्षा बलों के लिए बेशकीमती संपत्ति है। मैं अपने वैज्ञानिकों को उनके प्रयासों के लिए सलाम करता हूं।’’ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मिसाइल अग्नि 5 के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के प्रयासों की तारीफ की। जेटली ने ट्वीट किया, ‘‘परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अग्नि-5 के सफल प्रक्षेपण और भारत का मान बढाने के लिए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की टीम को मुबारकवाद।’’ भारत ने स्वदेश में विकसित, परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम, सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ के कैनिस्टर वर्जन का ओडिशा तट के करीब व्हीलर द्वीप से आज सफल परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से ज्यादा है और यह एक टन से ज्यादा परमाणु आयुध ले जा सकती है।

Related Articles

Back to top button