स्वास्थ्य
अत्याधिक शक्तिवर्धक होती है मक्का, जानिए फायदे
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/09/img_20160926012203.jpg)
बरसात और भुट्टे का गहरा संबंध है। किसी को नर्म तो किसी को थोड़ा सख्त पसंद है। इमली की चटनी में उबले भुट्टे स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।
शक्तिवर्धक- ऋतु आने पर मक्का सा सिरा, भुट्टा खाने से आमाशय को बल मिलता है। यह रक्तवर्धक है। मक्का के तेल की मालिश करने से शक्ति बढ़ती है।
दात- हाथ-पैरों में चर्म रोग हो, दरारें पड़ गई हों, चिर गए हों, खुचली चलती हो, मवाद और रक्त निकलता हो तो चर्म रोगों में मक्का का दलिया बिना नमक का बनाकर मलें, और दलिया लगा रहने दें। एक घंटे बाद धोकर साफ कर लें। लाभ मिलेगा।
खांसी, जुकाम- मक्का का भुट्टा जलाकर उसकी राख पीस लें। इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक मिला लें। नित्या चार बार चौथाई चम्मच गर्म पानी के साथ फंकी लें। लाभ होगा।
पेशाब की जलन- ताजा मक्का के भुट्टे पानी में उबालकर उस पानी को छानकर मिश्री मिलाकर पीने से पेशाब की जलन, गुर्दों की कमजोरी दूर हो जाती है।
उल्टी- मक्का जलाकर पीस लें। इसकी आधा चम्मच राख आधा चम्मच शहद में मिलाकर हर आधे घंटे से चाटने से उल्टी होना बंद हो जाता है।
मानसिक तनाव, उदासी- मक्का के दाने निकाले हुए भुट्टों को सुखा कर, जलाकर राख बना लें। उसकी चौथाई चम्मच एक चम्मच शहद में मिलाकर नित्य सुबह-शाम चाटें। मानसिक उदासी, निराशा दूर होगी।