मनोरंजन

अनुष्का ने निखारा रूप, रणवीर ने 13 बार चूमा माथा

images (8)एजेन्सी/ मंडावा करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिंग के दूसरे दिन रविवार को मंडावा के गढ़ परिसर स्थित गार्डन में अभिनेता रणवीर कूपर और अभिनेत्री अनुष्का पर कई सीन फिल्माए गए। यहां पर फिल्म के गाने की शूटिंग हो रही है। शूटिंग के दौरान अनुष्का एक जगह बैठी है और सहेलियां उसके हल्दी-चंदन का उबटन लगा रही है। वहीं रणवीर डांस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई थी।

इससे पहले शनिवार को नवलगढ़ में शूटिंग हुई थी यहां पर शूटिंग के दौरान रणवीर कपूर को गुंडों ने पकडऩे का प्रयास किया। उनको पकडऩे के लिए उसकी गाड़ी को गुंडों ने ओवरटेक किया। लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।

कस्बे में घूमचक्कर सर्किल से पोदार कॉलेज तक रोड पर फिल्माए गए इस दृश्य में अभिनेता रणवीर कपूर एक कार में सवार थे। जबकि पाकिस्तानी लुक के एक ऑटो में सवार चार गुंडे रणवीर कपूर को पकडऩे के लिए उसकी कार को ओवरटेक कर रहे थे। लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पाए। उपरोक्त दृश्य को फिल्माने के लिए घूमचक्कर से पोदार कॉलेज तक दो राउंड लगाए गए।

शेखावाटी में शूटिंग

1. नवलगढ़ पहुंचकर मुश्किल में पड़ा अनुष्का का दिल! Read more at http://goo.gl/o0az8G

2. पीके को मंडावा में छोड़कर जाने के बाद दुबारा इसलिए यहां आई अनुष्का, साथ में रणवीर भी Read more at http://goo.gl/o0az8G

3. यहां एक झलक पाने को हर कोई था बेताब Read more at http://goo.gl/lY1A2F

करीब 20 मिनट के बाद दृश्य को ओके किया गया। इसके बाद कस्बे की कूलवाल कोठी में अभिनेता रणवीर कपूर व अभिनेत्री अनुष्का शर्माने निर्देशक करण जोहर के निर्देशन में एक गाने की शूटिंग की। इसके अलावा भी  कई दृश्य फिल्माए गए। कूलवाल कोठी में से दिनभर लाइट…., कैमरा…, एक्शन…., कट…. की आवाजें आती रही। यहां शाम तक शूटिंग चली। शूटिंग के दौरान एक सीन में रणवीर को अनुष्का का माथा चूमना था। यह 13 बार में ओके हुआ। वहीं मियां बीबी राजी तो क्या करे जैसा मुहावरा बोलने में भी अनुष्का की जुबान कई बार अटकी।

Related Articles

Back to top button