अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करने के लिए इस शख्स ने अपनाया शानदार तरीका, देखें वीडियो
गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करना हमेशा से ही काफी स्पेशल रहा है। लोग अपनी गर्लफ्रेंड को एक से एक रोमैंटिक तरीके से प्रपोज़ करते हैं। वो इस ख़ास मौके को और ख़ास बनाने के लिए काफी तैयारी करते हैं। कोई घुटनों के बल बैठकर फूल देकर प्रपोज़ करता है तो कोई डायमंड रिंग पहनाकर। लेकिन ये तरीके सालों से चलते आए हैं, और अब थोड़े पुराने हो गए हैं। हाल ही में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करने के लिए एकदम नया तरीका अपनाया। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए मूवी ट्रेलर बनाया।
गर्लफ्रेंड थियेटर में बैठी हुई थी और तभी उसने स्क्रीन पर चल रही एक फिल्म के ट्रेलर में अपने बॉयफ्रेंड डग को देखा। मूवी के ट्रेलर में डग अपनी गर्लफ्रेंड क्लेयर को ढूढंता हुए जंगलों के रास्तों पर भाग रहा है। बैकग्राउंड में एक गाना ‘लव माय लाइफ’ बज रहा है जो बॉयफ्रेंड ने ही गाया है। क्लिप खत्म होते होते तक वो थियेटर के अंदर नज़र आता हुआ नज़र आता है और सीधा अपनी गर्लफ्रेंड के पास पहुंच जाता है। वहां हॉल में मौजूद दर्शकों के सामने डग ने घुटने के बल बैठकर क्लेयर को प्रपोज किया।
डग को ये 4 मिनट की फिल्म बनाने में 3 महीने लगे। दरअसल वो अपनी गर्लफ्रेंड को बिल्कुल अलग अंदाज़ में प्रपोज़ कर सर्प्राइज़ ककना चाहता था। वो इसमें कामयाब भी रहा। जिस वक्त उसने गर्लफ्रेंड को प्रपोजड किया वहां उनके करीब 30 से 40 दोस्त और फैमिली मेंबर्स मौजूद थे।