उत्तर प्रदेश

अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता : आर.डी. पाल

लखनऊ : पाल इम्लाइज यूनियन की एक बैठक अम्बेडकर महासभा, हजरतगंज में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता के.जी.एम.एस. के वरिष्ठ प्रोफेसर डा. उमाशंकर पाल ने की। इस मौके पर प्रदेश के कई जनपदों में कार्यरत पाल समाज के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए ए.डी.एम. प्रेम प्रकाश पाल ने कर्मचारी सेवा नियमावली का अनुपालन करने, अपने दायित्व का निर्वहन तथा प्रभावी संगठन बनाने का आह्वान किया।

पूर्व लोकपाल (विद्युत) आर.डी. पाल ने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों को जानने तथा उसे अन्य समकक्ष समाज के साथ मिलकर प्राप्त करने हेतु संघर्ष आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र हेतु सशक्त समाज का होना आवश्यक है। बी.एस.ए. रामेश्वर पाल ने भी शिक्षित समाज की रचना पर जोर देने को कहा। समाजसेवी पी.के. सिंह ने सम्पूर्ण विश्व को परिवार मानते हुए मानव मात्र के बीच शांति एवं प्रेम का मार्ग अपनाने की सलाह दी। सामाजिक न्याय मंच के सचिव हरेन्द्र पाल ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को प्रदेश सरकार से तत्काल लागू करने की मांग की।

बैठक को डा. अजय, डा. राजीव पाल, धीरज पाल, राजाराम पाल, भागीदारी आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश धनगर, रामराज गांधी, अनिल पाल, मुन्नी लाल पाल, सूर्य पाल आदि ने भी संबोधित किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आर.डी.पाल को संरक्षक, प्रेम प्रकाश पाल को मुख्य संयोजक तथा डा. उमाशंकर पाल को अध्यक्ष चुना। कार्यक्रम के संयोजक सागर पाल ने प्रदेश भर से आये सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

 

Related Articles

Back to top button