मनोरंजन

अपने सपनों को पूरा करने के लिए क्‍या करती हैं प्रियंका चोपड़ा

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ images (75)मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल फेम की एक्‍ट्रेस के रूप में देखी जा रही हैं। भारत के बाहर भी उनके फैंस की एक लंबी फेहरिस्‍त बनती जा रही है। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी वह युवतियों और महिलाओं के लिए एक आइकॉन बनने की ओर अग्रसर हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने देश में और देश से बाहर खूब नाम कमाया है और उन्होंने कहा कि उनके पास आकांक्षाएं हैं और उसकी पूर्ति के लिए वह बहुत कड़ी मेहनत करती हैं।

पूर्व मिस वर्ल्ड ने ‘द हीरो’ के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री का नाम ना सिर्फ भारत में वरन अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के जरिये पूरी दुनिया में घर-घर तक पहुंच गया है। प्रियंका ने बताया कि मेरा जीवन अन्य लोगों की तरह ही है, यानि कि मेरे पास भी सपने हैं, आकांक्षाएं हैं और उसे प्राप्त करने के लिए मैं कड़ी मेहनत करती हूं।

उन्होंने कहा कि अपने लिए समय निकालने, अपने रिश्ते को समय देने और जितना हो सकता है उतना अच्छा इंसान बनने के लिए संतुलन स्थापित करने के लिए हम सभी व्यक्तिगत स्तर पर संघर्ष करते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Related Articles

Back to top button