राष्ट्रीय

अप्रैल में मई जैसी गर्मी, उदयपुर में टूटा 12 साल का रिकॉर्ड और MP के बुरहानपुर में 46 पर पारा…

नई दिल्ली/भोपाल/बुरहानपुर. राजस्थान के फलौदी में शनिवार को पारा 46 डिग्री को पार कर गया। पिछले साल 21 मई को यहां टेम्परेचर 51 डिग्री दर्ज किया गया था। वेदर डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में यह देश का अब तक का सबसे गर्म दिन था। उधर, हरियाणा में शनिवार को गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां नरनौल में पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भी 46 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।

किस प्रदेश में कितने पर पहुंचा पारा

मध्य प्रदेश

होशंगाबाद में भी पारा 45 पर पहुंचा

  1. राजस्थान से आ रही गर्म हवा से मध्य प्रदेश अप्रैल में ही मई जैसा तप रहा है। आलम यह है कि शनिवार को बुरहानपुर में पारा 46 और होशंगाबाद में 45 डिग्री पर पहुंच गया।
  2. भोपाल में दूसरे दिन दिन का टेम्परेचर 42 डिग्री रहा। प्रदेश में कई जगह पारा 42 से 43 डिग्री तक पहुंच गया।
  3. वेदर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. अनुपम काश्यपि ने बताया कि हवा का रुख वेस्टर्न और साउदर्न-वेस्टर्न बना हुआ है। यह गर्म हवा होती है। इस वजह से प्रदेश में टेम्परेचर बढ़ा है।

हरियाणा

राज्य में गर्मी का 8 साल का रिकॉर्ड टूटा, नारनौल में पारा 44 पर पहुंचा

  1. हरियाणा में गर्मी का 8 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां शनिवार को नरनौल में पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। यह नॉर्मल से 8 डिग्री ज्यादा है।
  2. इससे पहले 30 अप्रैल 2009 को हिसार में सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया था।
  3. हालांकि, हिसार में अप्रैल का अधिकतम तापमान 27 अप्रैल 1958 को 47.9 डिग्री रह चुका है, जो अब तक का रिकाॅर्ड है।
  4. वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, 21 अप्रैल तक लू परेशान कर सकती है। मौसम में तपिश और बढ़ेगी। इस दौरान कई जिलों का टेम्परेचर 45 डिग्री तक जा सकता है।

राजस्थान

जोधपुर-उदयपुर में गर्मी ने तोड़ा रिकाॅर्ड, फलौदी में पारा 46 पार

  1. अप्रैल आधा बीतते ही टेम्परेचर ने पूरे राज्य को बुरी तरह झुलसा दिया है।
  2. राज्य के सबसे गर्म रहने वाले फलौदी में शनिवार को पारा 46.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन था।
  3. वहीं, सीजन में पहली बार बीकानेर, चूरू, गंगानगर बाड़मेर में एकसाथ पारा 45 डिग्री को पार कर गया।
  4. बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा पारे का उछाल अजमेर में रहा, जहां रात का तापमान 24 घंटे में ही 5.7 डिग्री ऊपर चला गया।
  5. ऐसे में बाड़मेर के साथ अजमेर का भी रात का पारा 30 डिग्री का आंकड़ा पार गया।
  6. उदयपुर में और जोडपुर में गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। जयपुर में शनिवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 43.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि जोधपुर में 44.4 डिग्री रहा।

बिहार

पटना में चली धूल भरी आंधी, 3 डिग्री गिरा टेम्परेचर

  1. पटना में शनिवार को धूलभरी आंधी चली, जिससे टेम्परेचर में करीब 3 डिग्री की गिरावट आ गई और यह 34 डिग्री पर पहुंच गया
  2. 42 डिग्री के साथ राज्य में डेहरी सबसे गर्म रहा।
  3. वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ईस्ट में हुई बारिश और उस तरफ से अा रहीं हवाओं की वजह से पारे में गिरावट आई है।
  4. पटना में सीवान में शनिवार को दिनभर 15-20 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की यह रफ्तार रात में 24 किलोमीटर/घंटे पर पहुंच गई।
  5. आंधी की वजह से आसपास के इलाकों में कई जगह पेड़ गिरने की खबर है।
  6. वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, एक दो-दिन में राज्य में पटना समेत सेंटर और साउदर्न-वेस्टर्न इलाकों में टेम्परेचर बढ़ेगा। सिर्फ ईस्ट बिहार में हल्की बारिश के आसार हैं।

उदयपुर में और जोडपुर में गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। जयपुर में शनिवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 43.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि जोधपुर में 44.4 डिग्री रहा।

 

Related Articles

Back to top button