अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में क्रैश होने वाला विमान भारतीय नहीं, भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली: भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई जिसमें भारतीय विमान या गैर अनुसूचित (एनएसओपी)/चार्टर विमान शामिल नहीं है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है। अधिकारी घटना पर नजर रख रहे हैं। दरअसल पहले खबर सामने आई थी कि अफगानिस्तान में एक भारतीय विमान क्रैश हो गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, ये भारतीय विमान नहीं था।

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने बताया कि बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा है कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ लगने वाले तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जबीहुल्लाह अमीरी ने बताया कि मौके पर जांच टीम भेजी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विमान रविवार को सुबह क्रैश हुआ।

हालांकि बाद में DGCA के सीनियर अधिकारी ने बताया कि वो विमान भारतीय नहीं बल्कि मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था। भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘अफगानिस्तान में अभी जो विमान दुर्घटना हुई है, वह भारतीय विमान नहीं है और न ही वह नॉन शेड्यूल्ड (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। ये एक मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है।

Related Articles

Back to top button