व्यापार

अब फेस अनलॉक फीचर वनप्लस 3 और वनप्लस 3T में भी

वनप्लस 5T के फेस अनलॉक फीचरको अब कंपनी वलप्लस 3 और वनप्लस 3T स्मार्टफोन्स के साथ भी दे सकती है। कंपनी के को-फाउंडर कार्ल पी ने इस बारे में हिंट देते हुए ट्वीट किया है। इसके अलावा वनप्लस ने हाल ही यह घोषणा भी की है कि फेस अनलॉक फीचर को वनप्लस 5 में भी दिया जाएगा।  अब फेस अनलॉक फीचर वनप्लस 3 और वनप्लस 3T में भी

वनप्लस ने अक्टूबर में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रॉडक्ट OnePlus 5T स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के साथ अनवील किया था। OnePlus 5T कंपन के वनप्लस 5 स्मार्टफोन का अपडेटेड वर्जन है। वनप्लस 5 को जून में इसी साल लॉन्च किया गया था। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें होम बटन के जरिए फोन को अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा स्क्रीन लॉक को पासवर्ड या पैटर्न के जरिए अनलॉक किया जा सकता है। 

वनप्लस 5टी में होम बटन नहीं है। इसमें एज टू एज डिस्प्ले दिया गया है। इसमें जो फिंगरप्रिंट सेंसर है वो बैक कवर पर मौजूद है। 

Related Articles

Back to top button