जीवनशैली

…अब बिना कंडोम कर सकेंगे सेक्स, नहीं होगा बच्चा !

88386-407940-sex-new1एजेन्सी/ न्यूयाॅर्क : शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक ऐसा इंजेक्शन बनाया है जिसे लगाने के बाद अनचाहे गर्भ से मुक्ति मिल जाएगी। इस तरह के उपचार से एक वर्ष तक बिना कंडोम सेक्स किया जा सकता है। फिलहाल गर्भनिरोधक के तौर पर कंडोम सबसे ज़्यादा यूज़ होते हैं। हालांकि इसके अलावा गर्भ निरोधक के लिए नसबंदी भी एक विकल्प रहता है।

वसलजेल नाम के इस इंजेक्‍शन को लगाने के बाद अनचाहे गर्भ के बारे में परेशान हुए बिना एक साल तक बिना कंडोम के सेक्स किया जा सकेगा। फ़िलहाल लोग कंडोम को यूज़ करते हैं। कंडोम लोगों को यौन रोगों और अन्य रोगों से बचाते हैं। मगर इसके बाद भी कंडोम यूज़ करने के मामले में 18 प्रतिशत तक गर्भावस्था होती है। ऐसे में पुरूषों के पास गर्भनिरोध का कोई विकल्प नहीं होता हां स्त्रियों के लिए विकल्प जरूर होता है।

वसलजेल का सफल परीक्षण खरगोशों पर किया गया। इसमें यह पाया गया कि 1 वर्ष तक गर्भनिरोधक के तौर पर इसका असर रहता है। दरअसल इसे लेकर बेसिक ऐंड क्लिनिकल एंड्रोलाॅजी में प्रकाशन किया गया है। इसका परीक्षण अमेरिकी संस्था पारसेमस फाउंडेशन ने किया। इसे जल्द ही अपनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button