राष्ट्रीय

अब महिला कोच अंतिम छोर पर नहीं बीच में होंगे महिला कोच…..

sss_570fade22cef1एजेन्सी/ बिलासपुर: अभी तक हम देखते आ रहे है की हमेशा से ही पैसेंजर ट्रेनों में हमेशा से ही महिला कोच आगे या फिर पीछे की साइड में होते है तथा अब सुनने में आ रहा है की लोकल व पैसेंजर ट्रेनों में अब महिला कोच अंतिम छोर पर नहीं बल्कि बीच में लगाया जाएगा। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इस व्यवस्था को जल्द लागू करने रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल मुख्यालय को फरमान जारी कर दिया है। वर्तमान में ज्यादतर ट्रेन में महिला कोच ट्रेन के अंतिम छोर में लगाए जाते हैं। इसकी वजह से इसमें यात्रा करने वाली महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। हालांकि ट्रेन के अंतिम छोर में गार्ड की ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी महिला कोच में पुरुष यात्रियों का कब्जा रहता है।

इस परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने प्रत्येक लोकल व पैसेंजर ट्रेनों में महिला कोच के लिए अलग जगह निर्धारित की है। इसके तहत इन ट्रेनों में महिला कोच बीच में लगाए जाएंगे। इससे वह खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। इससे आरपीएफ व जीआरपी को भी महिला कोच की निगरानी करने में आसानी होगी। बोर्ड का फरमान भारतीय रेलवे के सभी जोनल मुख्यालय के लिए हैं। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button