टॉप न्यूज़

अब स्कूल और कॉलेजों में भी मिलेंगे एलईडी बल्ब

800x480_IMAGE57498691भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब स्कूल और कॉलेजों से भी बेचे जाएंगे। अभी ये ऊर्जा विकास निगम की ओर से निर्धारित आउटलेट और कुछ दुकानों पर ही मिल रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों से बल्ब बेचने के निर्देश मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने शुक्रवार को दिए। वह परख वीडियो कांफ्रेंसिंग संग के जरिए प्रदेश में बाढ़ राहत वितरण, मौसमी बीमारियों से बचाव, एलईडी बल्ब बिक्री और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर और संभागायुक्तों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग एक लाख बल्ब प्रतिदिन वितरण का लक्ष्य रखें। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे संयुक्त दलों द्वारा कराया जाए और किसी भी किसान को वंचित न रखा जाए।

समीक्षा बैठक में सीएस को बताया गया कि बाढ़ राहत के तौर पर अब तक 51 जिलों में 200 करोड़ स्र्पए की राशि का वितरण किया जा चुका है।

Dailyhunt
 

Related Articles

Back to top button