व्यापार

अब Free मिलेगा redmi note 3…

img_20160927124453NEW DELHI : redmi note 3 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है। इस खुशी के मौके पर कंपनी लोगों को मुफ्त में श्याओमी रेडमी नोट 3 मोबाइल या 100 रुपए का कूपन जीतने का ऑफर दे रही है।

इसके तहत आपको कंपनी की तरफ से एक शब्द दिया जाएगा, जिसे 7 सेकेंड के अंदर सही सही लिखना होगा। अगर आप 7 सेकेंड में शब्द सही लिखने में कामयाब हो जाते हैं तो आप श्याओमी रेडमी नोट-3 या फिर 100 रुपए का कूपन जीत सकते हैं।
कंपनी की तरफ से दिया जा रहा यह ऑफर गुरुवार तक रहेगा। इसके तहत हर खिलाड़ी को गुरुवार तक हर रोज 3 मौके दिए जाएंगे। अगर यूजर इन तीन मौकों में भी असफल रहता है और कुछ अन्य मौके चाहता है तो श्याओमी की पोस्ट को फेसबुक पर शेयर करके उसे दो अन्य मौके मिल जाएंगे।
श्याओमी के अनुसार कंपनी ने भारत में अब तक 23 लाख मोबाइल फोन बेचने का आंकड़ा छू लिया है। इसकी पुष्टि खुद श्याओमी इंडिया ने एक ट्वीट करके दी है। श्याओमी के अनुसार देश में हर सेकेंड एक श्याओमी रेडमी नोट-3 बिकता है। इसी खुशी के मौके को कंपनी लोगों के साथ मिलकर सेलिब्रेट कर रही है।
 

Related Articles

Back to top button