मनोरंजन

अभिनव बिंद्रा बनने के लिए ये मशहूर एक्टर कर रहा हैं जी तोड़ मेहनत

हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बन रही फिल्म में उनके बचपन से लेकर उनके अब तक के सफर को दर्शाया जाएगा। गौरतलब है कि अभिनव बिंद्रा एक प्रोफेशनल शूटर हैं और उनके जीवन पर बन रही फिल्म में उनकी भूमिका को सही तरीके से निभाने के लिए हर्षवर्धन कपूर को वजन घटाना और बढ़ाना भी होगा ताकि वह छोटे और बाद में बड़े भी दिखाई दें। हर्षवर्धन कपूर को अभिनव बिंद्रा की तरह दिखाने के लिए ढेर सारा प्रोस्थेटिक मेकअप और वीएफएक्स का भी उपयोग किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार हर्षवर्धन कपूर को फिल्म के लिए पहले वजन कम करना होगा और बाद में उसे बढ़ाना भी होगा। इतना ही नहीं उन्हें वैसा रुप देने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप और वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा।अभिनव बिंद्रा बनने के लिए ये मशहूर एक्टर कर रहा हैं जी तोड़ मेहनत

हर्षवर्धन कपूर इस फिल्म में अभिनव बिंद्रा के यंगर वर्जन से लेकर अब तक के वर्जन को दर्शाएंगे। बता दें कि, अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग में हुए ओलम्पिक में भारत से पहले स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी है। 2016 में हुए रियो डी जेनेरो रियो ओलम्पिक में वह चौथे नंबर पर रहे थे।

हर्षवर्धन कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो ‘मिर्ज्या’ से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म मिर्ज्या में उनके अलावा संयमी खेर भी थी। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।

Related Articles

Back to top button