मनोरंजन

अभिनेत्री मारिया ने हज यात्रियों से की करोड़ों की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

maria-susairaj-561778764cea2_lटीवी कार्यक्रम निर्माता नीरज ग्रोवर हत्याकांड में जेल की हवा काट चुकी कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसयराज पर अब हज यात्रियों से करोड़ों की ठगी का आरोप लगा है। पुलिस ने मारिया को गिरफ्तार कर लिया है।

मारिया पर आरोप है कि उन्होंने वडोदरा के हाजियों से कथित तौर पर 2.68 करोड़ रुपए की ठगी की है।

वडोदरा के एक ट्रेवल एजेंट ने मारिया और उनकी एक दोस्त पर हज यात्रियों के लिए 1,200 सस्ते टिकट देने का वादा कर 2.68 करोड़ रुपए ठगने का आरोप लगाया है।

मारिया को नीरज ग्रोवर हत्याकांड में सजा से बाहर आए करीब 4 साल हुए  है। टीवी प्रोड्यूसर नीरज ग्रोवर की साल 2008 में मुंबई में मालाड के एक फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। मुंबई के तत्कालीन सह-आयुक्त राकेश मारिया ने तब बताया था कि मारिया और उसके साथी जेरॉम ने नीरज की हत्या के बाद उसके 300 टूकड़े कर मनोर के जंगलों मे जला दिया था।

दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री मारिया सुसैराज उस समय मुंबई में हिंदी फिल्मों मे अपना करियर बनाने आयी थी और काम के लिए संघर्ष के दौरान ही नीरज ग्रोवर से उसकी दोस्ती हो गई थी। हत्या की रात मारिया सुसयराज ने खुद नीरज को मालाड के अपने किराये के घर में बुलाया था। नीरज ग्रोवर हत्याकांड पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बन चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button