उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

अभी-अभी: अखिलेश मायावती के साथ गठबंधन करने को तैयार, दिया ये बड़ा बयान…

विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने खोई हुई सियासी जमीन दोबारा हासिल करने की कवायद शुरू कर दी है. शनिवार से पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान का बिगुल फूंक दिया है| इसके तहत लोग महज एक मिस्ड कॉल से समाजवादी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं| इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों ने सदस्य बनाना शुरू किया है| सदस्यता कार्यक्रम लगातार 2 महीने चलेगा| पर्ची काटकर, मिस्ड कॉल से और सोशल मीडिया से भी सदस्यता ली जा सकती है|

बड़ीखबर : यूपी में जीत के बाद 2019 ,के लिए ये है बीजेपी ने किया यह बड़ा ‘प्लान’

बड़ीखबर : एक बार फिर आ रहे हैं नवाबों के शहर में पीएम मोदी

अखिलेश ने EVM पर उठाए सवाल

अखिलेश ने कहा कि हार की समीक्षा हुई है| सभी से बात भी हुई है. निष्कर्ष ये है कि जनता को धोखा देकर सरकार बनाई गई| धर्म और जाति के आधार पर बात कर सरकार बनाई गई| मायावती, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद अब अखिलेश ने भी EVM मशीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ये बताए कि मशीन कैसे खराब होती है| मशीन कभी भी धोखा दे सकती है| हमें EVM पर भरोसा नहीं है| EVM में स सॉफ्टवेयर कौन डालता है, हमें नहीं मालूम| हम चाहते हैं कि वोट बैलेट से हो, समाजवादी पार्टी का यही स्टैंड है|

सपा की नीतियों पर चल रही सरकार

पूर्व सीएम ने कहा कि अभी नई सरकार सपा की नीतियों पर चल रही है. हमारी सरकार में कानून-व्यवस्था ज्यादा बेहतर थी| समाजवादी पेंशन रोक दी गई, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए था| जो लैपटॉप हमने दिया है, उसमें हमारी और नेताजी की फोटो निकलती है| उसे हटाकर दिखाएं|

CM योगी ने ‌न‌िभाया वादा: यूपी को 24 घंटे, बीपीएल पर‌िवारों को मुफ्त म‌िलेगी ब‌िजली

मायावती के साथ आने को तैयार अखिलेश

वहीं मायावती के साथ महागठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि झूठ के खिलाफ राजनीति का रास्ता खुलना चाहिए| कोई गठबंधन हो तो हम उसके लिए तैयार हैं| मेरे पास समय काफी है, हम देश के सभी नेताओं से मिलेगे| आने वाले समय में देश में जो भी गठबंधन बनेगा, सपा उसमें अहम भूमिका निभाएगी| अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वाले हमें हिंदू ही नहीं समझते हैं, अब तो ऐसा है कि मंदिर जाओ को पहले फोटो ट्वीट कर दो|

नियमों में बदलाव

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के मुताबिक सदस्यता के नियमों को बेहतर बनाने के लिए पार्टी संविधान में संशोधन किया गया है| अब पार्टी के सदस्यों का कार्यकाल 3 साल के बजाए 5 साल का होगा|

जमीनी स्तर तक पहुंचेगा अभियान

पार्टी की कोशिश होगी कि सक्रिय सदस्य जोड़ने के लिए अभियान को हर पोलिंग बूथ तक ले जाया जाए| राजेंद्र चौधरी के मुताबिक अभियान के तहत ग्राम सभा, न्याय पंचायत, विकास खंड और वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन होगा|

मिस्ड कॉल से बन सकेंगे सदस्य

बाकी पार्टियों की तर्ज पर अब समाजवादी पार्टी भी अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए हाइटेक तरीके अपना रही है| अब ऑनलाइन या मिस्ड कॉल देकर भी सदस्य बना जा सकता है| इसके लिए पार्टी टोल फ्री नंबर 78599-99999 जारी करेगी| ऑनलाइन सदस्य www.samajwadiparty.in/join पर जाकर बना जा सकता है|

Related Articles

Back to top button