अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

अभी-अभी: अमेरिका में पाकिस्तानी परिवार पर हमला…

अमेरिका| अमेरिका में नस्लीय हमले थमने का नाम नही ले रहे हैं। सिख समुदाय के युवक पर हमले के बाद अब पाकिस्तानी परिवार पर हमला किया गया है। पाकिस्तान के एक मुस्लिम परिवार के घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जबरन घुसकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं उन्होंने मुस्लिमों की पाक किताब कुरान को फाड़ डाला।अभी-अभी: अमेरिका में पाकिस्तानी परिवार पर हमला...

पाकिस्तानी परिवार ने कहा- कुरान फाड़ना दुखद

घटना वर्जीनिया के फैयरफेक्स काउंटी का है| यहां पर पाकिस्तानी मूल के रहने वाले मुस्लिम परिवार के घर पर अज्ञात लोगों ने चोरी के साथ तोड़फोड़ भी की गई है| वारदात उस वक्त की है जब परिवार के सभी सदस्य वीकेंड पर  बाहर घूमने गए थे| घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नही था| पीड़ित मारुख और शोयब के मुताबिक, जब वो घर वापस पहुंचे तो घर पर तोड़फोड़ के साथ ही पूरा सामान बिखरा पड़ा था|

हमलावरों ने चोरी व तोड़फोड़ के साथ घर में रखी मुस्लिम समुदाय की धार्मिक किताब “कुरान” को फाड़ कर अपमान किया है| मारुख ने बताया कि ग्रीन कार्ड और शादी में मिले 25 हजार डॉलर के सोने के जेवर भी चोरी हुए हैं| उसने कुरान को फाड़ना सबसे दुखद बताया है| शोयब ने इस घटना को सांप्रदायिक बताया है|

अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन काउन्सिल के प्रवक्ता इब्राहिम हूपर ने घटना को नफरत की भावना का घृणित अपराध बताते हुए जांच की मांग की है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

बताते चलें कि अमेरिका में ऐसी घटनाए कम होने का नाम नहीं ले रही हैं| इस घटना से पूर्व कई भारतीय नागरिकों पर भी अमेरिकी नागरिक हमला कर चुके हैं| लेकिन अमेरिकी सरकार इसपर कोई ठोस कदम नही उठा रही है|

Related Articles

Back to top button