उत्तर प्रदेशफीचर्ड

अभी-अभी: इस सपा मंत्री पर हुआ जानलेवा हमला, नौ गिरफ्तार

फैजाबाद सपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के वाहन पर हमला किया गया है। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा है। पुलिस ने बीजेपी के 9 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

मायावती के मंच की ‘माया’ आप भी नहीं जानते होंगे, कुछ रोचक तथ्यअभी-अभी: इस सपा मंत्री पर हुआ जानलेवा हमला, नौ गिरफ्तार

इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार स्थित भाजपा केन्द्रीय कार्यालय के सामने भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं में देर रात कहासुनी हुई।

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार रविवार रात 11.30 बजे भाजपा कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाली गलौज दी जा रही थी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया. लेकिन तब भी सपा कार्यकर्ता नहीं मान रहे थे, जिसके चलते भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट होने लगी।

सपा प्रत्याशी और मंत्री अवधेश प्रसाद के वाहन पर हमले की सूचना मिलते ही इनायतनगर, कुमारगंज, थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और भाजपा के नौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इनायतनगर थाने ले गयी।

अभी-अभी: भारत ने पाकिस्तान को दिया बड़ा तोहफा, 39 कैदियों को करेगी रिहा

इसके सम्बन्ध में सीओ मिल्कीपुर दयाशंकर सिंह से दूरभाष पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अमानीगंज ब्लाक के देवगांव की ओर बूथ एजेंटो के कागजात देने गये थे, जहाँ से लौटते समय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ी को ओवरटेक किया जा रहा था. इसकी सूचना सीओ मिल्कीपुर को कार्यकर्ताओं ने दी। सूचना के बाद इनायतनगर व कुमारगंज पुलिस पहुँच गयी थी, जिसके चलते मारपीट नहीं हुई। सीओ मिल्कीपुर ने बताया कि दोनों ओर से अभी तक कोई तहरीर नही मिली है. तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जायेगा।

 

Related Articles

Back to top button