अन्तर्राष्ट्रीय

अभी-अभी: चीन में ‘हातो’ का कहर जारी, 3 की मौत, 13 अन्य लापता

चीन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित युनान प्रांत में हातो नामक तूफान के चलते आज कम से कम तीन लोग मारे गए और 13 अन्य लापता हो गए। प्रांतीय सिविल मामलों के विभाग के मुताबिक यहां बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने के चलते 64 जिलों में 4 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।अभी-अभी: चीन में ‘हातो’ का कहर जारी, 3 की मौत, 13 अन्य लापता
इनमें से करीब 8,400 लोगों को घरबार छोड़ना पड़ा है। 85 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। युनान ने इस आपदा से बचाव के लिए आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी हैं। इससे पहले बुधवार दोपहर को इस तूफान के चलते दक्षिण चीन में 12 लोगों की मौत हो गई थी। 

राम रहीम प्रकरण से हिमाचल को अरबों का नुकसान, आज भी नहीं चलेंगी बसें और ट्रेनें

हातो तूफान के चलते झुहाई शहर में सात लोगों की जबकि मकाओ में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। तूफान के कारण फुजयिान और गुआंगडोंग प्रांत में 45 मीटर प्रति सेकेंड से भारी बारिश हो रही है। दक्षिण-पूर्वी चीन में तूफान हातो ने दस्तक दी है।

हालांकि तूफान आने से पहले लोगों को चेतावनी दे दी गई थी। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। गुआंगडोंग और नाननिंग के बीच चलने वाली रेल सेवाओं को बुधवार सुबह 5 बजे से ही बंद कर दिया गया।

तूफान को देखते हुए प्रशासन ने बचाव और राहत कार्यों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चीन में इस साल का यह सबसे भयंकर तूफान है। इस साल यह 13वीं बार है जब चीन तूफान से प्रभावित हुआ है। 

Related Articles

Back to top button