टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय
अभी-अभी: पद्मश्री सुलागिट्टी नरसम्मा का निधन, 15,000 से अधिक बच्चों को जन्म देने में की थी मदद
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/12/sulagitti-narasamma_2018122517502510_650x.jpg)
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुलागिट्टी नरसम्मा (Sulagitti Narasamma) का मंगलवार को निधन हो गया। 98 वर्ष की आयु में सुलागिट्टी नरसम्मा ने अपनी अंतिम सांस ली। सुलागिट्टी नरसम्मा (Sulagitti Narasamma) को इसी साल सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
आपको बता दें कि कर्नाटक के दूर दराज गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से नहीं मिलती थी। उस समय प्रसव में काफी समस्याएं आती थीं। सुलागिट्टी नरसम्मा (Sulagitti Narasamma) को पद्मश्री इस लिए दिया गया था कि उन्होंने कर्नाटक के पवागडा तालुक के एक दूरदराज गांव कृष्णपुरा में 15,000 से अधिक बच्चों को जन्म देने में मदद की थी।