फीचर्डराज्य

अभी-अभी: पूर्व उप मेयर समेत चार लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप

झारखंड के शहर धनबाद में पूर्व उप मेयर नीरज सिंह की चार लोगों समेत दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार देर शाम नीरज सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर वापस लौट रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ गालीबारी की। इस गोलीबारी में नीरज (32), उनके मित्र अशोक यादव तथा नीरज के ड्राइवर व बॉडीगार्ड घायल हो गए। घायल हालत में जब उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया तो वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अभी-अभी: पूर्व उप मेयर समेत चार लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप

हमलावरों ने इस घटना को धनबाद के स्‍टील गेट के पास अंजाम दिया। घटना के समय नीरज सिंह ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर थे। पीछे की सीट पर उनके मित्र अशोक यादव नीरज के निजी बॉडीगार्ड के साथ थे। स्टील गेट के पास स्पीड ब्रेकर पर नीरज की गाड़ी की रफ्तार कम होते ही दो बाइक पर सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर को घेरकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। हमलावरों के पास एके 47 बताई जा रही है। जिससे गाड़ी के शीशों पर गोलियों की 50 से अधिक सुराख बन गये। वरदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए जुटी पड़ी है। आस पास के इलाकों में पुलिस दबिश भी दे रही है। मृतक नीरज सिंह के समर्थकों ने अस्पताल के बाहर भारी हंगामा किया है। मामले को बढ़ता देख सीआईएसएफ की एक टुकड़ी को धनबाद में तैनात कर दी गई है।

तेजस्‍वी ने दी प्रतिक्रिया

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति बेहद खराब है। धनबाद के पूर्व उप मेयर को दिन-दहाड़ेगोलियों से भून दिया गया।

Related Articles

Back to top button