![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/02/nawabjaankhan-05-1486293392.jpg)
कानपुर। यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। बदमाश बेखौफ सडक पर दिन दहाडे लूटपाट करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला कानपुर में सामने आया है। यहां समाजवादी पार्टी के विधायक की बहन के साथ कुछ बदमाशों ने लूटपाट की और हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
हार्दिक पटेल: आरक्षण के लिए जारी रहेगा आंदोलन
समाजवादी पार्टी के विधायक सतीश निगम की बहन शोभा निगम के साथ कुछ बदमाशों ने लूटपाट की और उन्हें घायल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना पशुपति नगर की है। शोभा निगम के घर के पास ही उनकी घरेलू उत्पाद बनाने वाली कंपनी है।
अभी-अभी: नोटबंदी से खफा यूनिवर्सिटी के छात्र ने उड़ाई pm मोदी की रैली में बम की अफवाह…
रविवार रात को शोभा निगम अपनी एजेंसी से वापस घर लौट रही थी। तभी तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर आए और शोभा के गले से चेन तोडने की कोशिश की।