ज्ञान भंडार
अमरीका में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका ने लहराया जीत का परचम


ने ‘पीपुल्स च्वाइस अवार्ड’ में न्यू टीवी सीरीज की लोकप्रिय अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
यह अवॉर्ड प्रियंका को थ्रिलर अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए मिला है। दिलचस्प ये है कि 33 वर्षीय पूर्व विश्व सुंदरी ‘पीपल चॉइस अवार्ड’ हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं।
इस श्रेणी में प्रियंका का मुकाबला एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, ली मिशेल और मार्शिया गे हार्डन जैसी हॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों से था।
आपको बता दे कि, इस साल ‘पीपुल्स च्वाइस अवार्ड’ में प्रियंका चोपड़ा पहली बार शामिल हुई हैं और इसे लेकर वो घबराई हुई थीं। “क्वांटिको” में प्रियंका ने एफबीआई में भर्ती हुई एलेक्स पैरिश नाम की एक युवा सदस्य की मुख्य भूमिका निभाई हैं।