राज्य

अमित शाह पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर ही होने लगा स्वागत, बैठकों का दौर शुरू

रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3 दिन के दौरे पर आज राजधानी पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। शाह की अगवानी करने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अलावा राजेश मूड़त समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। जानिए कैसा था हाल…  

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : मैच के दौरान खिलाड़ी की अचानक हुई मौत , क्रिकेट की दुनिया मे मचा हड़कंप

अमित शाह पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर ही होने लगा स्वागत, बैठकों का दौर शुरू– राष्ट्रीय अध्यक्ष का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की शुरुआत की।
– सबसे पहले उन्होंने हॉल में लगे भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर दीप प्रज्वलित किया।
– वंदेमातरम के गीत से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button