उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमेरिका के दो विवि में सीएमएस छात्रा को 1,60,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम कैम्पस की छात्रा इतिका गुप्ता को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूनिवर्सिर्टी ऑफ साउथ कैरोलीना ने 1,60,000 अमेरिकी डालर अर्थात लगभग 1,02,00,000 रूपये (एक करोड़ दो लाख रूपये) की स्कॉलरशिप ने नवाजा है। इसी प्रकार अमेरिका के एक और प्रख्यात विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोईस, शिकागो ने भी इतिको को 1,60,000 अमेरिकी डालर से नवाजा है। इस प्रकार अमेरिका के दो प्रख्यात विश्वविद्यालयों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा को एक करोड़ रूपये से अधिक की स्कॉलरशिप प्रदान की है, जो कि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इसके अलावा, थाईलैण्ड के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने भी इतिका को 34 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की है। इतिका को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा की अभूतपूर्व सफलता पर बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इतिका की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र सैट सेन्टर है जो छात्रों की प्रतिभा एवं योग्यता को निखारकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को विश्व के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। उम्मीद है कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिकाधिक छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु चयनित होंगे।

Related Articles

Back to top button