अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, दो 15 वर्षीय छात्राओं की मौत
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/02/los-angeles-us_650x400_61441826994.jpg)
दस्तक टाइम्स एजेंसी/लॉस एंजेलिस: अमेरिका के एरिजोना के ग्लेनडेल शहर के एक हाई स्कूल में शुक्रवार सुबह गोलीबारी में दो 15 वर्षीय छात्राओं की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शवों के पास से एक हथियार बरामद किया गया है और प्रत्येक शव पर गोली का एक-एक निशान देखा गया।
ऐसा संदेह है कि यह हत्या-आत्महत्या का मामला है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। अरिजोना के ग्लेनडेल के इंडिपेंडेंस हाई स्कूल में यह घटना हुई, जिसके बाद स्कूल की घेराबंदी कर दी गई।